खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं दर्जी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
SCSP: उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना (SCSP) के अंतर्गत जनपद कुशीनगर के ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ब्यूटी पार्लर एवं दर्जी प्रशिक्षण का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है।
योजना के तहत ब्यूटी पार्लर ट्रेड में 50 तथा दर्जी ट्रेड में 75 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु व्यावहारिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपना रोजगार स्थापित कर सकें।
चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, रजही (गोरखपुर) में कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षण आवासीय स्वरूप में भी संचालित किया जा सकता है।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आवेदन के समय आधार कार्ड, राशन कार्ड/परिवार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
लाभार्थियों का चयन निर्धारित स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए लिंक: https://khadi.mectoi.com/
जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक युवक-युवतियों से समय रहते आवेदन कर इस प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
