Gorakhnath Temple में टाटा संस चेयरमैन ने किए दर्शन, सीएम योगी रहे मौजूद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gorakhnath Temple में टाटा संस चेयरमैन ने किए दर्शन, सीएम योगी रहे मौजूद

Gorakhnath Temple: गोरखनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को आध्यात्म और उद्योग जगत का विशेष संगम देखने को मिला। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन किए।

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें गोरक्षपीठ की आध्यात्मिक परंपरा एवं इसकी ऐतिहासिक महत्ता से अवगत कराया।

- Advertisement -
- Advertisement -

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मंदिर की दिव्य व्यवस्था और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रशासन सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related