Mishan shakti फेज-05 के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, 40 महिलाएं सम्मानित
Mishan shakti: शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति (फेज-05) के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में “अनंता कार्यक्रम” एवं “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” के अंतर्गत विभिन्न विभागों—समाज कल्याण, गृह, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, बाल विकास पुष्टाहार एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन—में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाओं को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित भी किया गया।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही पुलिस विभाग की हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
