डीएम व एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

डीएम व एसपी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

गुणवत्तापूर्ण एवं समयांतर्गत करें प्रार्थना पत्रों का सकुशल निस्तारण: डीएम

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में तहसील खड्डा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को एक-एक कर गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया

- Advertisement -
- Advertisement -

तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्राप्त करा दिये गए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा 

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये।

राजस्व व पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 28 में से 03 को तत्काल निस्तारित किया गया ,पुलिस विभाग से संबंधित 16, पुलिस एवं राजस्व संयुक्त से संबंधित 6 मामले, विकास विभाग से संबंधित 09, तथा अन्य विभाग के 14 प्रकरण में से 02 का तत्काल निस्तारण किया गया।

इस प्रकार कुल 73 में से 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 68 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, उपजिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर , सीएमओ डॉ अनुपम प्रकाश भास्कर, तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार, क्षेत्राधिकारी खड्डा भट्ट , डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीसी मनरेगा राकेश सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, एवं थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल, आदि उपस्थित रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...