Special train: पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के हित में थावे से होकर अमृतसर के लिए चलेगी विकली स्पेशल ट्रेन
Special train: (कम्प्यूटर जगत ) कप्तानगंज थावे रेल खण्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के हित में उक्त रेल खंड से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाने का निर्णय लिया गया है।
जिसकी जानकारी मिलने पर रेल यात्रियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
यदि आपका नजदीकी रेलवे स्टेशन थावे या सीवान है, तो आपके लिए या अच्छी खबर है। थावे और सीवान जंक्शन से अब प्रत्येक सप्ताह अमृतसर के लिए एक नई ट्रेन चलने वाली है।
रेलवे की ओर से इसकी आधाकारिक घोषणा कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या- 05049/05050 (छपरा-अमृतसर-छपरा) साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 07 फरवरी से अगले आदेश तक होगा।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे-सिवान रेल खंड पर यात्री सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए दो जोड़ी लंबी दूरी के स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा की है।
जिसके क्रम में आगामी 7 फरवरी से छपरा अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 05049/05050 तथा आगामी 17 फरवरी से 05305/05306 छपरा आनन्द बिहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक ट्रेनों को चलाये जाने की घोषणा करते हुए समयसारिणी जारी किया है।
जिसमें गाड़ी संख्या-05049 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी सात फरवरी से अगले आदेश तक 14 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10.15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 11.25 बजे,
थावे से 12.00 बजे, तमकुही रोड से 12.30 बजे, पडरौना से 12.57 बजे, कप्तानगंज से 1.40 बजे, गोरखपुर से 2.40 बजे, खलीलाबाद से 3.20 बजे, बस्ती से 3.47 बजे,
गोंडा से 5.15 बजे, बुढ़वल से 6.20 बजे, सीतापुरसे 8.40 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.52 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे, सहारनपुर से 07.05 बजे,
अम्बाला कैंट से 09.00 बजे, ढंडारी कलां से 10.46 बजे, जलन्धर सिटी से 11.55 बजे तथा ब्यास से12.55 बजे छूटकर अमृतसर 1.50 बजे पहुंचेगी।
वही वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या- 05050 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 फरवरी से अगले आदेश तक 15 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 5.45 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 6.17बजे, जलन्धर सिटी से 6.57 बजे,
ढंडारी कलां से 8.40 बजे, अम्बाला कैंट से 10.40 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 02.05 बजे, मुरादाबाद से 05.33 बजे, बरेली से 06.55 बजे,
सीतापुर से 11.15 बजे, बुढ़वल से 12.53 बजे, गोंडा से 2.20 बजे, बस्ती से 3.50 बजे, खलीलाबाद से 4.42 बजे, गोरखपुर 6.30बजे, कप्तानगंज से 7.55 बजे,
पडरौना से 8.41 बजे, तमकुही रोड से 9.28 बजे, थावे से 10.02 बजेतथा सीवान से 10.45 बजे छूटकर छपरा 11.55 बजे पहुंचेगी।
इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 05305/05306 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 17 फरवरी, 2025से अगले आदेश तक 24 एवं 27 फरवरी,
2025 को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथाआनन्द विहार टर्मिनल से 19 फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 कोछोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को निम्नवत किया जायेगा।
05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक24 एवं 27 फरवरी, 2025 को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से 22.00 बजे प्रस्थानकर सीवान से 22.55 बजे,
थावे से 23.35 बजे, दूसरे दिन तमकुही रोड से 00.27 बजे, पडरौना से 01.12बजे, कप्तानगंज से 02.10 बजे, गोरखपुर से 03.25 बजे, खलीलाबाद से 04.03 बजे,
बस्ती से 04.31 बजे,बभनान से 04.56 बजे, मनकापुर से 05.37 बजे, गोंडा से 06.35 बजे, बाराबंकी से 08.40 बजे,बादशाहनगर से 09.48 बजे,
ऐशबाग से 10.25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.45 बजे तथा इटावा से 15.47बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 22.10 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्री में, 05306 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 फरवरी,
2025 सेअगले आदेश तक 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को छोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनन्दविहार टर्मिनल से 00.20 बजे प्रस्थान कर इटावा से 04.22 बजे,
कानपुर सेंट्रल से 07.20 बजे, ऐशबाग से09.10 बजे, बादशाहनगर से 09.33 बजे, बाराबंकी से 10.35 बजे, गोंडा से 13.30 बजे, मनकापुर से13.54 बजे,
बभनान से 14.38 बजे, बस्ती से 15.13 बजे, खलीलाबाद से 15.36 बजे, गोरखपुर से 17.00बजे, कप्तानगंज से 18.20 बजे, पडरौना से 18.55 बजे,
तमकुही रोड से 19.47 बजे, थावे से 20.25 बजेतथा सीवान से 21.25 बजे छूटकर छपरा 22.50 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 10,
शयनयान श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यानका 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 16 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
