Shobhaayaatra: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर विधायक एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Shobhaayaatra: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर विधायक एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Shobhaayaatra: (कम्प्यूटर जगत ) अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर फाजिलनगर में शनिवार को विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांशु जीता शाही के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

कस्बे के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से दिन के एक बजे शुरू हुए इस शोभा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ने आरती दिखाकर किया।

इसके बाद यहां से हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुआ यह शोभा यात्रा बाबू बाजार, कालेज रोड, ब्लाक रोड, बघौचघाट मोड़ से फोरलेन होकर उपनगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए दुबारा शिव मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गई।

श्रद्धालुओं ने उपनगर के विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा को रोककर पूजा अर्चना की और महिलाओं ने आरती उतारी। इसमें सभासद कमलेश वर्मा व विवेक कुमार सिंह उर्फ गोलू, मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, शौर्य सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अनूप मणि त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव, ओंकार राय, पराग वर्मा, नीरज द्विवेदी, आशीष सिंह, अखिलेश शुक्ला, कुंवर सुभाष सिंह, अखिल सिंह, रामनरेश सिंह, सुमित सिंघम, संतोष बर्नवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...