Swearing in: नवनिर्वाचित गन्ना समिति किसानों के हित में कार्य करेगी यही उम्मीद है:आरपीएन सिंह
Swearing in: कुशीनगर जनपद में छितौनी गन्ना समिति के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का आयोजन समिति के प्रांगड़ में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद कुँवर आरपीएन सिंह ने समिति के नव निर्वाचित अध्यक्षा निर्मला सिंह व संचालन समिति के सदस्यसुजीत चौरसिया,तूफानी,कलावती देवी,सिंगासनी,राघवेंद्र,केदारी,सफीरहमान,विन्द्रावती,मोविनलहसन,अनिल, सदाशिव मणि त्रिपाठी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि समीर सिंह व संचालन समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद का स्वागत किया।
केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित गन्ना समिति किसानों के हित में कार्य करेगी यही उम्मीद है केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है
नवनिर्वाचित कमेटी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने पर अहम योगदान देगी, और किसानों के हितैषी में जहाँ भी जरूरत होगी इस समिति के साथ मैं भी खड़ा रहूंगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से छितौनी तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, छितौनी चेयरमैन अशोक निषाद, राजकुमार सिंह, हरि राय,मनोज कुशवाहा, मुलायम साहनी, सभासद रुस्तम अंसारी, सरवन साहनी, रामनारायण यादव, दीप लाल निषाद, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश निषाद, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
