Fir: महिला के तहरीर पर छः लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
Fir: चौराखास थाना क्षेत्र के तरुवनवा निवासी एक महिला के तहरीर पर छः लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरु कर दिया है।
थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासनी रीमा कुमार पुत्री मनोज गोंड ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया है
दिवाली के एक दिन पूर्व मेरे ही गांव के निवासी सुग्रीव सिंह, दर्शन सिंह, रामायण सिंह आदि छः की संख्या पुराने रंजिश को लेकर लाठी डंडों से लैश होकर मेरे दरवाजे पर आकर गाली देने लगे
आवाज सुनकर मैं बाहर आई तो मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझे मारने दौड़े तो मैं घर में भागने लगी लेकिन उन लोगों ने घर में घुस के मुझे मारने लगे।
इस दौरान मुझे बचाने आई मेरी मां, मेरे दादा और परिवार के अन्त महिलाओं को भी बुरी तर्ज मारा पीटा बाद में गांव के लोग पहुंच कर हम सभी को बचाया।
जाते समय वे लोग जान माल की धमकी भी देते गए। इस सम्बंध ने थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर छः लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
