fraud: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

fraud: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

मौके पर कुटरचित आधार कार्ड 03 अदद,01अदद पासपोर्ट,एक मोबाइल एड्रायड रेडमी और नगद 600/- रुपये हुए बरामद

fraud: जनपद में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

विदेश भेजने के नाम पैसे व रुपये लेकर ठगी किया

दिनांक 08.10.2024 को आवेदक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र तेजा गुप्ता साकिन हिरन्नापुर थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा थाना कसया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मो0 मोबारक अंसारी पुत्र शहीद अंसारी निवासी बरवापट्टी मौजा दुर्गवलिया थाना कसया जनपद कुशीनगर व आलमगीर पुत्र शहीद निवासी नरायणपुर थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा आवेदक को विदेश भेजने के नाम पैसे व रुपये लेकर ठगी किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना कसया पर मु0अ0सं0 0639/2024 में अभियोग पंजीकृत कराते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण / अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में टीमें गठित कर निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में दिनांक 08.10.2024 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र कसया से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार करने वाली टीम में

प्र0नि0 गिरिजेश उपाध्याय,उ0नि0 गौरव कुमार शुक्ल चौकी प्रभारी कुशीनगर, हे0का0 साहिल यादव, का0 राहुल प्रजापति,का0 शिवविलाश मिश्र,का0 राहुल पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

अपराध का विवरण- अभियुक्तगणों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का काम किया जाता है तथा इनके द्वारा पीड़ितों का पासपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेज अपने पास जब्त कर लिया जाता है और फिर इनसे अधिक धनराशि वसूली जाती है ।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...