Accused:ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों को अगवा करने वाले आरोपी चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे…मुझे माफ कर दो,गलती हो गयी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Accused:ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों को अगवा करने वाले आरोपी चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे…मुझे माफ कर दो,गलती हो गयी

Accused: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार आधी रात ऑर्केस्ट्रा डांसरों को अगवा करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

मंगलवार को प्रेसवार्ता से पहले दोनों घायल बदमाशों को पुलिसकर्मी व्हील चेयर पर लादकर पुलिस कार्यालय लेकर पहुंचे।

गेट से प्रवेश करने के बाद प्रेसवार्ता हाल तक पहुंचने के दौरान दोनों बदमाश चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे… मुझे माफ कर दो, गलती हो गयी। अब ऐसा कभी नहीं करेंगे।

ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों को अगवा कर गैंगरेप के मामले में हुए थे फरार

रविवार की रात रामकोला थाना क्षेत्र के एक चौराहे से ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों को अगवा कर गैंगरेप के मामले में फरार

निसार अंसारी पुत्र रहीमन अंसारी निवासी धोधरही थाना रामकोला और आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी निवासी

बभनौली थाना कप्तानगंज को सोमवार की देर रात रामकोला थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लग गयी।

जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को एसपी संतोष मिश्र ने मुठभेड़ की प्रेसवार्ता में जानकारी दी।

बता दें कि इस मामले में सोमवार को पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

ऑर्केस्ट्रा डांसरों को लग्जरी कार से किया अगवा

जिले के रामकोला क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर रविवार आधी रात 2 लग्जरी कार से आधा दर्जन युवक पहुंचे।

फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते हुए ऑर्केस्ट्रा डांसरों को अगवा कर लिया और कप्तानगंज के सोहनी निवासी अजीत सिंह के मकान में ले गए।

वहां यह सभी डॉसरों को जबरन नचाने के लिए ले गए थे। इस मामले में एसपी ने बताया कि डायल 112 पर इस घटना की जानकारी मिली।

जिसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में चेकिंग शुरू करा दी। भोर में दोनों लग्जरी गाड़ियां पकड़ ली गईं।

वहीं, पुलिस ने नर्तकियों को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...