Molestation: घर के बाहर लगे सरकारी नल पर कपड़े धो रही महिला के साथ पड़ोसी ने कर दी छेड़छाड़,मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Molestation: घर के बाहर लगे सरकारी नल पर कपड़े धो रही महिला के साथ पड़ोसी ने कर दी छेड़छाड़,मची चीख पुकार

Molestation:यूपी के मुरादाबाद में नल पर कपड़े धो रही महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ और अश्लीलता कर दी।

विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

मझोला थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला का कहना है कि आरोपी के हमले की वजह से उसे असहनीय दर्द हो रहा है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार इलाके की रहने वाली महिला ने

पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह घर के बाहर लगे सरकारी नल पर

कपड़े धो रही थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला सोनू आया

और उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) और अश्लीलता करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से पीड़िता को बुरह तरह पीट दिया।

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। जिससे उसके काफी चोट आई।

Read also:Rape:इंस्टाग्राम पर युवती से की दोस्ती,नौकरी के बहाने बुलाया, तीन दिन तक कमरे में बंद रख किया गैंगरेप

पीड़िता के अनुसार दो महीने पहले ही उसने ऑपरेशन कराया था।

आरोपी ने पेट पर रॉड से मारा, जिससे अब बहुत दर्द हो रहा है।

इस संबंध में सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर

आरोपी सोनू के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है।

घर जा रही दो बहनों के साथ छेड़छाड़(Molestation), विरोध पर मारपीट

वहीं मरादाबाद की ही एक दूसरी घटना में बाजार से घर लौट रही दो बहनों के साथ

मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ (Molestation) कर दी। शिकायत करने पर आरोपी और

उसके परिवार वालों ने दोनों बहनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि

वह अपनी बहन के साथ बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी अजीम ने उसे रोक कर छेड़छाड़ (Molestation)

और गाली गलौज की। पीड़िता के अनुसार शिकायत करने वह आरोपी के घर गई तो

आरोपी अजीम, उसकी बहन फरहीन और मां ने गाली गलौज की।

आरोपी अजीम ने किसी भारी वस्तु से पीड़िता के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई।

थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई, जहां से कार्रवाई के आदेश हुए।

एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी युवक, उसकी मां और बहन पर केस दर्ज किया है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...