Cobra: घर में एक ही रूम में मिले 150 कोबरा सांप,रेस्क्यू कर निकाला
Cobra:जनपद कुशीनगर के गांगरानी ग्राम सभा से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
जिसमें फुल बदन निषाद के घर में रात 10 बजे से करीब 150 से अधिक कोबरा (Cobra) सांपों को रेस्क्यू कर निकाला गया।
घर में एक ही रूम से सांपों का जखीरा निकाला गया। फुल बदन का मकान पक्का है
परंतु चूहों द्वारा बिल बना होने के नाते उसी बिल में सांपों ने अपना घर बना रखा था। उसी बिल में सांपों ने अंडा दे रखा था।
फुलबदन सोने के लिए तख्त के पास गये। अचानक उसे चौकी के पास एक बड़ा सा सांप दिखा दिखाई दिया।
Cobra सांप को देखते ही वो अपनी जान बचा कर घर से बाहर भागा।
देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परंतु किसी की हिम्मत नहीं हुई।
एक व्यक्ति ने गुलेलहा के निवासी सुशील मिश्रा के नंबर पर फोन करके बुलाया। उ
सी समय से दोपहर 2 बजे तक करीब 150 से अधिक Cobra सांपों का रेस्क्यू करके जिंदा निकाला गया।
गांव के एक्सपर्ट को सांप पकड़ने के लिए बुलाया
रात में ही वन विभाग को सूचना दी गई। दो कर्मचारी आए, सांपों को देख उल्टे पांव वापस चले गए।
सुशील मिश्रा ने बताया कि अभी तक एक ही बड़ा सांप पकड़ा गया है।
दूसरा कहीं बाहर निकल गया। बाकी सब Cobra सांप के बच्चे हैं
इनको अपने घर लाया हूं। कल इन सबको वाल्मिकी नगर जंगल में छोड़ दूंगा।
