Lawyers:वकीलों ने डीएम आवास पर पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lawyers:वकीलों ने डीएम आवास पर पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Lawyers: देवरिया में डीएम को हटाने के लिए अधिवक्ताओं का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है।

शुक्रवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद डीएम आवास पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

- Advertisement -
- Advertisement -

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट से लेकर डीएम आवास तक बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।

अधिवक्ताओं (lawyers) ने डीएम का वार्ता के लिए दूसरी बार भेजा प्रस्ताव भी गुरुवार को ही नामंजूर कर दिया था।

डीएम अखंड प्रताप सिंह को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं (lawyers) का विरोध प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा।

अधिवक्ताओं (lawyers) ने पहले कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी की इसके बाद जुलूस की शक्ल में डीएम आवास पर पहुंच गए।

आंदोलन को देखते हुए यहां पहले से ही काफी अधिक संख्या में पुलिस मुस्तैद थी।

डीएम आवास के सामने देवरिया – गोरखपुर मुख्य सड़क पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करने के साथ ही जमकर नारेबाजी की।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र,

द कलेक्ट्रेट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचीज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं (lawyers) ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में यह लोग रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव, सुशील कुमार मिश्र, अशोक दीक्षित, विद्यासागर मिश्र,

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश दूबे, सुरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व सचिव मनोज कुमार मिश्र, प्रेम नारायण मणि, अनिल कुमार सिंह, संजय सिंह, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार तिवारी,

वरुण तिवारी, मनीष सिंह, वैभव कान्त मिश्र, श्रीराम सिंह, सुरेंद्र मिश्र, अर्जुन यादव, असीम आनंद मिश्र,

मनोज मिश्र, विपिन पाठक, अरविंद पाण्डेय, विकास राय, अरुण कुमार राव आदि शामिल रहे।

Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related