Ayushman Card: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम जारी है।
हर एक योजना में अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं और राज्य व केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं।
इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।
ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
Read also :Ayushman Card की नहीं मिली ऐ सुविधा,अगर आधार-राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज में कर दी ये गलती,और जाने..
पर क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं
यानी जिनका Aayusman Card नहीं बन सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-
बात अगर उन लोगों की करें जो Aayusman Card बनवाने के लिए पात्र हैं
तो इसमें कुछ वर्गों को शामिल किया गया है। जो लोग पात्र हैं…
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
पात्र लोग ऐसे बनवा सकते हैं Aayusman Card :-
स्टेप 1
- अगर आप भी पात्रता सूची के मुताबिक पात्र हैं तो फिर आप भी Aayusman Card बनवा सकते हैं
- आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
स्टेप 2
- फिर आपको अपने दस्तावेज अधिकारी को देने हैं, जहां इन्हें वेरिफाई किया जाता है
- इसके बाद आवेदनकर्ता की पात्रता भी चेक होती है
- आखिर में जब सब कुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
इन लोगों का नहीं बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-
- जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं
- जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- जिनका पीएफ कटता है
- जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
- जो लोग टैक्स भरते हैं
- जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।
