Fire: शाम को तेज हवा चलने के दौरान लगी आग, पांच आवासीय झोपड़ियां जलकर हुई राख
Fire: कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी में देर शाम आग लगने से पांच आवासीय झोपड़ियां और कुछ छोटी दुकानें जलकर राख हो गईं।
ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए खड्डा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई ।
- Advertisement -
- Advertisement -
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को शाम तेज पुर्वा हवा चलने के दौरान कोहरगड्डी गांव में खाना बनाते समय लगी आग से जयप्रकाश वर्मा, जवाहिर मद्धेशिया, ओमप्रकाश वर्मा, जत्तन राजभर, नरसिंह सिंह का आवासीय मकान व सामान जल गया, जबकि दुकान व गुमटी का सामान जलकर राख हो गया।
एक घर में सिलेंडर फटने से वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंची खड्डा पुलिस के टीम ने भी आग को पूरी तरह से बुझाने के प्रयास में जुट गई ।
