facebook love: शादी से एक हफ्ते पहले युवती फेसबुक फ्रेंड के साथ घर का सारा जेवर लेकर हुई फरार
facebook love:यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से एक हफ्ते पहले युवती फेसबुक फ्रेंड के साथ घर का सारा जेवर लेकर फरार हो गई।
घर से बेटी को गायब देख परिजन उसकी तलाश में जुट हैं। जानकारी के मुताबिक फेसबुक फ्रेंड (facebook love) से युवती के प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दूसरी ओर इस बात से वर पक्ष के लोगों को तगड़ा झटका लगा है। दोनों तरफ से शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
ये घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक युवती का फेसबुक पर सुल्तानपुर के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था।
इस बीच परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। 18 अप्रैल को युवती की बारात आने वाली थी। इधर युवती ने शादी से इनकार करते हुए फेसबुक फ्रेंड (facebook love) के साथ ही शादी की जिद पर अड़ गई।
परिजनों ने दूसरे बिरादरी का लड़का होने और समाज में इज्जत का वास्ता देकर इंकार कर दिया। इधर परिजन शादी की तैयारी में लगे थे।
उधर, युवती घर का सारा जेवर समेट कर फेसबुक फ्रेंड के साथ फरार हो गई। परिज युवती की तलाश में निकल पड़े हैं। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बदायूं में एक लव ट्राएंगल में युवक की हत्या
UP के बदायूं में एक लव ट्राएंगल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक तनु की शिवांशु और सनी दोनों से दोस्ती थी।
शिवांशु क साथ उसके डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। जब इस बात की भनक उसके दूसरे बॉयफ्रेंड सनी को मिली तो वह शिवांशु के पीछे पड़ गया।
इस पर तनु और सनी ने मिलकर शिवांशु को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। प्लान के मुताबिक तनु ने शिवांशु को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया।
वहां पहले से ही सनी छिपा बैठा था। जैसे ही प्रेमिका ने अपने आशिक को सेक्स में उलझाया वैसे ही पीछे से आकर सनी ने शिवांशु का गला कस दिया।
