PM Kisan Yojana पर आया बड़ा अपडेट, इन Farmers के अटक सकते हैं 17वीं किस्त के पैसे
PM Kisan Samman Nidhi Yojana डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए देशभर के किसान परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाती है.
Farmers परिवारों को अब तक दी गई आर्थिक सहायता की राशि 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई. 11 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को पीएम किसान योजना का फायदा मिला है.
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 16वीं किस्त जारी हो चुकी है. अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है?
हर 4 महीने पर मिलते हैं 2000 रुपये
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के माध्यम से किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह अपनी खेती की लागत को कम कर सकें.
यह राशि 3 किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में भेजे जाते हैं और हर 4 महीने बाद किसानों को एक किस्त मिलती है.
इन Farmers की अटक सकती है 17वीं किस्त
- पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) के तहत ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य है. अगर किसान ई-केवाईसी नहीं करवाता है तो उसकी 17वीं किस्त अटक सकती है. इसलिए आप 31 मार्च तक इसे जरूर करवा लें.
- लाभार्थी किसानों को भू-सत्यापन करवाना जरूरी है, जो किसान इसे नहीं करवाएंगे, वो किस्त से वंचित रह सकता है.
- पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त पाने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) को बैंक खाते से लिंक करवाना जरूरी है. अगर किसान ये नहीं करवाते हैं, तो उनकी 17वीं किस्त अटक सकती है.
- अगर Farmers द्वारा बैंक खाते की जानकारी गलत है, आवेदन फॉर्म में नाम, लिंग की गलती है या दिया गया आधार नंबर गलत है, तो ऐसी स्थिति में भी आप 17वीं किस्त के फायदे से वंचित रह सकते हैं.
CSC पर भी करवा सकते हैं ई-केवाईसी
Farmers अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी (e-KYC) दोनों करवा सकते हैं.
वहां के कर्मचारी आपको इस प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देंगे और आपको पहचान जांचने की प्रक्रिया बताएंगे.
