कुशीनगर से कांग्रेस के टिकट पर Swami Prasad Maurya लड़ सकते हैं चुनाव, प्रत्याशियों बनाए जाने की चर्चा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कुशीनगर से कांग्रेस के टिकट पर Swami Prasad Maurya लड़ सकते हैं चुनाव, प्रत्याशियों बनाए जाने की चर्चा

Swami Prasad Maurya: सपा से अलग होकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि स्वामी प्रसाद इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस से बातचीत हो रही है।

चर्चा है कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। स्वामी प्रसाद कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस स्वामी प्रसाद को कुशीनगर से प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि इस बारे में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

आपको बता दें कि Swami Prasad Maurya से बीते रविवार को लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को लेकर चर्चा हुई थी।

मुलाकात की जानकारी खुद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सोशल मीडिया के जारिए दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि दोनों ने औपचारिक भेंटवार्ता में इंडिया गठबंधन के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा की।

कांग्रेस अपने हिस्से की एक सीट दे सकती

माना जा रहा है कि Swami Prasad Maurya के इंडिया गठबंधन में आने की स्थिति में सीटों के बंटवारें को लेकर पेंच फंस सकता है। सपा द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को एक भी सीट न दिए जाने की स्थिति में कांग्रेस अपने हिस्से की एक सीट दे सकती है। इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पडरौना विधानसभा सीट से लगातार 3 बार विधायक रहे चुके हैं

स्वामी बतौर विधायक पहली बार साल 1996 में विधानसभा पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से लगातार 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य 2009 में कुशीनगर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह से हारे थे।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related