IPO: 27 फरवरी से दांव लगा पाएंगे निवेशक, IPO खुलने से पहले 130 रुपये का फायदा!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

IPO: 27 फरवरी से दांव लगा पाएंगे निवेशक, IPO खुलने से पहले 130 रुपये का फायदा!

IPO: ग्रे मार्केट के जरिए निवेशक यह अनुमान लगाते हैं कि कंपनी की लिस्टिंग कैसी रह सकती है। मजबूत जीएमपी मजबूत लिस्टिंग की संभावनाओं को बढ़ा देता है।

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। Exicom Tele-Systems Limited आईपीओ खुलने से पहले ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आईपीओ इसी हफ्ते ओपन होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

क्या है प्राइस बैंड?

Exicom Tele-Systems Limited का प्राइस बैंड 135 रुपये से 142 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का आईपीओ निवेशकों को लिए 27 फरवरी को ओपन होगा। वहीं, 29 फरवरी तक यह खुला रहेगा।

कंपनी ने एक लॉट में 100 शेयर रखे हैं। जिस वजह से निवेशकों को कम से कम 14,200 रुपये का दांव लगाना पड़ रहा है। कोई भी रिटेल निवेशक अधिक से अधिक 14 लॉट पर दांव लगा सकता है।

ग्रे मार्केट से ग्रीन सिग्नल

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर यही हाल लिस्टिंग तक रहा तो कंपनी शेयर बाजार में योग्य निवेशकों को पहले दिन ही 91 प्रतिशत का फायदा पहुंचा सकती है। अच्छी बात यह है कि 23 फरवरी से अबतक जीएमपी में बदलाव नहीं हुआ है।

आईपीओ से जुड़ी अन्य डीटेल्स

दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 1 मार्च को होगा। वहीं, बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 5 मार्च को संभव है।

आईपीओ के साइज की बात करें तो यह 429 करोड़ रुपये का है। कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 2.32 करोड़ शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फॉर सेल के तहत 0.70 करोड़ शेयर जारी होंगे।

मौजूदा समय में कंपनी के प्रमोटर्स के पास 93.28 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।) 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...