Road accident:पुलिस की गाड़ी से हुए हादसे में दो की मौत,सीएम योगी ने जताया शोक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident:पुलिस की गाड़ी से हुए हादसे में दो की मौत,सीएम योगी ने जताया शोक

Road accident: लखनऊ के अर्जुनगंज मरीमाता मंदिर के पास शनिवार शाम पुलिस की सूमो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों सहित 14 लोग घायल हो गए थे।

कुछ घायलों को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया था। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल एक नाबालिग लड़की सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सीएम योगी ने इनके निधन पर शोक जताया और उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्‍होंने मृतकों के परिवारीजनों के लिए दो-दो लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।

बेहतर इलाज का दिलाया भरोसा

रविवार को केजीएमयू पहुंचकर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने डॉक्टरों से वहां भर्ती लोगों के इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने घायलों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्‍हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

सीएम योगी वार्ड में भर्ती एक-एक घायल के पास गए। उनका हाल-चाल लिया। उन्‍होंने पूछा कि उन्‍हें इलाज के सम्‍बन्‍धि‍त कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। इस पर मरीजों ने उन्‍हें बताया कि पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

सीएम ने केजीएमयू के डॉक्‍टरों को निर्देश दिया कि इलाज में किसी किस्‍म की कमी न रखी जाए। घायलों का विशेष ख्‍याल रखा जाए। सीएम ने भर्ती लोगों को आश्‍वस्‍त किया कि उनका अच्‍छे से अच्‍छा इलाज किया जा रहा है।

सीएम ने तीमारदारों से कहा कि यदि उन्हें कोई समस्या होती है तो वे तत्‍काल अस्पताल प्रशासन को बताएं। उनकी हर समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।

क्‍या हुआ था?

जिला पुलिस का एक एंटी-डेमो वाहन, जो मार्ग को सुरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री के बेड़े से काफी आगे चलता है, शनिवार की शाम पलट गया था। यह वाहन अन्य कारों से टकरा गया।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना अचानक सामने आए एक आवारा कुत्ते को बचाने में लखनऊ के अर्जुनगंज में माता मंदिर के पास शाम करीब 7.45 बजे हुई।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कुल नौ घायलों को वहां भर्ती कराया गया था। दो मरीजों, एक 40 वर्षीय महिला और एक 13 वर्षीय लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों लखनऊ के निवासी थे।

डॉ. सिंह ने बताया कि महिला नीलम और नाबालिग लड़की प्रिया को सिर और कूल्हे में गंभीर चोट लगी है। दो अन्य मरीज़ जीवन रक्षक प्रणाली में हैं और रक्त के थक्के जमने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डॉक्टर ने कहा, अन्य मरीज स्थिर हैं। फिलहाल भर्ती कराए गए लोगों में तीन नाबालिग और चार वयस्क हैं। सभी आईसीयू में भर्ती हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...