PM Modi:अच्छा है सही जानकारी मिलेगी’, फिल्म पर बोले पीएम मोदी; खुशी से गदगद हुईं यामी गौतम
PM modi : यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने की कहानी है। यामी गौतम ने एनआईए एजेंट जूनी हक्सर का रोल किया है।
रिलीज से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म का सपोर्ट किया। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि इसके जरिए सही जानकारी लोगों तक पहुंचेगी।
पीएम मोदी जम्मू में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उनके इस वीडियो पर यामी गौतम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भाषण में पीएम ने किया जिक्र
समाचार एजेंसी एएनआई ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया है। वह कहते हैं, “मैंने सुना है, शायद इसी हफ्ते 370 को लेकर कोई फिल्म आने वाली है।
मुझे लगता है आपका जय जयकार होने वाला है पूरे देश में। मुझे नहीं पता कि फिल्म कैसी है, मैंने कल ही टीवी पर कहीं सुना कि ऐसी कोई फिल्म आ रही है। अच्छा है लोगों को सही जानकारी मिलने में काम आएगी।”
यामी ने किया ट्वीट
https://twitter.com/yamigautam/status/1759879173261435194?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1759879173261435194%7Ctwgr%5E1b311b326b69b5eae9613f29cfb837dbcc2275af%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fyami-gautam-reacted-pm-modi-mentioned-the-film-article-370-in-his-speech-201708430679061.html
वीडियो पर यामी गौतम ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी का फिल्म के बारे में बात करना बहुत सम्मान की बात है। मेरी टीम और मैं उम्मीद करते हैं कि हम सभी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।” यामी ने आगे हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया।
कब होगी रिलीज
‘आर्टिकल 370’ सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज होगी। मेकर्स ने ऐलान किया कि रिलीज के दिन फिल्म के टिकटों की कीमत 99 रुपये होगी।
यामी ने इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट किया, “एक दिलचस्प कहानी के लिए रिलीज के दिन अपना टिकट 99 रुपये में सिनेमाघरों से प्राप्त करें। ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
” फिल्म के अन्य कलाकारों में प्रियामणि, अरुण गोविल और वैभव तलवावाड़ी हैं। फिल्ममेकर और यामी के पति आदित्य धार ने ‘आर्टिकल 370’ को प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर आदित्य जामभले हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
