Fire: एक दर्जन से अधिक झुग्गी झोपड़ियां और चार गाडियां जलीं, मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Fire: एक दर्जन से अधिक झुग्गी झोपड़ियां और चार गाडियां जलीं, मचा हड़कंप

Fire: लखनऊ में जानकीपुरम मुर्गा मंडी के पास झुग्गी झोपड़ी में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग देख अफरा तफरी मच गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक गाड़ियों की टंकी में हुए धमाकों से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची तीन दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Fire: चीन में दर्दनाक हादसा, स्कूल डॉरमेट्री में सो रहे थे लोग, आग लगने से 13 की मौत

लेकिन तब एक दर्जन से अधिक झोपड़िया व पास में खड़ी चार कार आग की चपेट में आ चुकी थी। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

अटल तिराहा स्थित मुर्गा मंडी के पास झुग्गी झोपड़ी में शुक्रवार रात 2:30 बजे अचानक आग लग गई। आग देख अफरा तफरी मच गई।

लोग चीख पुकार मचाते हुए बाहर भागे। देखते ही देखते आग वहां बनी एक दर्जन से अधिक झोपड़ियां, कबाड़ गोदाम तक पहुंच गई। पास में खड़ी खड़ी चार गाडियां भी आग की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें :Fire:अंगीठी के धुएं से बड़ा हादसा, घर में सोए सात में से पांच लोगों की मौत

आग से गाड़ी का फ्यूल टैंक धमाके के साथ फटने लगा एक के बाद एक हो रहे धमाके से लोग सकते में आ गए। फ्यूल टैंक फटने से आग तेजी से फैली। कुछ ही देर में बीकेटी, इंदिरानगर व चौक फायर स्टेशन से तीन दमकल मौके पर पहुंच गई।

दमकल कर्मियों ने दो घंटे की।मशक्कत के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक झुग्गी झोपड़ी में रखा सारा समान व पास में खड़ी चार गाडियां जल चुकी थी। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related