Kanha Animal Ashram Center:विशेष सचिव पर्यावरण ने किया कान्हा पशु आश्रम केंद्र का औचक निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Kanha Animal Ashram Center:विशेष सचिव पर्यावरण ने किया कान्हा पशु आश्रम केंद्र का औचक निरीक्षण

Kanha Animal Ashram Center: शुक्रवार को विशेष सचिव पर्यावरण ने

सीडीओ कुशीनगर व एसडीएम कप्तानगंज के साथ निराश्रित गोवंश संरक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -

अभियान उत्तर प्रदेश के तहत कान्हा पशु आश्रय केंद्र रामकोला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव पर्यावरण चंद्रभूषण त्रिपाठी ने गोवंश पशुओं को माल्यार्पण कर तिलक लगाया

और गुण दाना व फल खिलाया, इस दौरान पशु केयरटेकर से हो रही असुविधा की जानकारी ली

और कमियो को दूर करने का सख्त निर्देश दिया। कान्हा पशु आश्रय केंद्र रामकोला के डिस्प्ले बोर्ड पर

उप जिलाधिकारी ,पशु चिकित्सा सी वी ओ का मोबाइल नंबर ना होने पर नाराजगी जताई

तथा तत्काल इसको दुरुस्त करने का निर्देश दिया साथ पशु आश्रय केंद्र में काम करने वालें

कर्मचारियों से उनकी रात्रि विश्राम के लिए तत्काल रजाई, कंबल आदि की व्यवस्था करने के लिए

कहा जिस पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव ने तत्काल पशु आश्रम में काम करने वाले

कर्मचारियों के लिए कंबल की व्यवस्था की मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि

जिले पशुआश्र केंद्र के देख भाल के लिए नोडल अधिकारी नयुक्त किए गए है।

क्षेत्र में आवारा पशु दिखते हैं तो अधिशासी अधिकारी रामकोला पशु आश्रय केंद्र में पहुंचने की व्यवस्था करेंगे।

निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार वर्मा पशु चिकित्सक विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...