Mukti Mohan ने ‘एनिमल’ फेम एक्टर संग रचाई शादी, पिता को देख हुईं इमोशनल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mukti Mohan ने ‘एनिमल’ फेम एक्टर संग रचाई शादी, पिता को देख हुईं इमोशनल

Mukti Mohan: डांसर और एक्टर मुक्ति मोहन ने एक्टर कुणाल ठाकुर से शादी रचा ली है।

दुल्हन के जोड़े में मुक्ति बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वह सिंगर नीति मोहन और

- Advertisement -
- Advertisement -

कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन हैं। उन्होंने टीवी शोज ‘झलक दिखला जा 6’ और ‘खतरों के

खिलाड़ी 7’ में हिस्सा लिया। कुणाल की बात करें तो उन्होंने हालिया रिलीज ‘एनिमल’ में काम किया है।

इसके अलावा वह ‘कबीर सिंह’ में भी दिखे थे। कपल ने अपने

सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

शेयर की कई तस्वीरें

पहली फोटो में मुक्ति और कुणाल मंडप में खड़े हैं और उनके ऊपर जैसे फूलों की बारिश हो रही है।

दूसरी फोटो में शक्ति मोहन और नीति मोहन उन्हें लेकर मंडप की ओर बढ़ रही है।

अगली तस्वीर में मुक्ति, कुणाल के गले में फूलों की माला पहना रही हैं।

एक में मुक्ति अपने पिता के साथ हैं। यह उनके लिए इमोशनल कर देने वाला पल भी है।

अन्य तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्यों को देखा ज सकता है।

सभी का जताया आभार

शादी में मुक्ति ने पिंक और व्हाइट कलर का हैवी लहंगा पहना। कुणाल व्हाइट और रेड कलर की शेरवानी में हैं।

कपल ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘तुममें मुझे एक पवित्र कनेक्शन मिलता है।

तुम्हारे साथ मिलना किस्मत है। भगवान, परिवार और दोस्तों की दुआओं के लिए आभारी रहेंगे।

हमारा परिवार खुश है और पति पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।

सेलेब्स के कमेंट्स

कमेंट सेक्शन में सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दी हैं। विजय वर्मा ने लिखा, ‘बधाई हो।

बहुत ही खूबसूरत।’ विशाल ददलानी लिखते हैं, ‘तुम दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हो।

सॉरी मैं वहां नहीं आ सका। मुक्ति और कुणाल को दुनिया की सभी खुशियां मिले।

‘ सिंगर ऋचा शर्मा लिखती हैं, ‘तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां।’

उनके अलावा आयुष्मान खुराना, नकुल मेहता, मौनी रॉय, गौहर खान और तृप्ति ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related