honeymoon:मुश्किल से हुई शादी, 3 दिन सुहागरात मनाने से रोका,और फिर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

honeymoon:मुश्किल से हुई शादी, 3 दिन सुहागरात मनाने से रोका,और फिर..

honeymoon: मुरादाबाद में लंबे समय से शादी का सपना पालकर

बैठे 42 वर्षीय ग्रामीण के साथ अजब छल हुआ। 1.11 लाख रुपये खर्च करके

- Advertisement -
- Advertisement -

उसने मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र निवासी युवती से शादी की। इसके लिए

मध्यस्थता करने वाले दो युवकों को भी 20 हजार रुपए दिए।

शादी के बाद दुल्हन को विदा करके घर भी ले गया। लेकिन तीन दिन तक उसने

अलग-अलग बहाना करके संबंध बनाने से भी मना कर दिया।

चौथे दिन बाद ही दुल्हन घर से 60 हजार रुपए की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

अब पीड़ित अपने साथ छल करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर

अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है। उसने एसएसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मोअज्जमपुर निवासी

42 वर्षीय नरेंद्र कुमार ने बुधवार को मुरादाबाद एसएसपी को शिकायती पत्र देकर

न्याय की गुहार लगाई है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी शादी कराने के लिए

आसपास के गांव वालों से कह रखा था। करीब 20 दिन पूर्व पड़ोसी गांव ज्वालाचंडी निवासी

युवक अपने साथ अमरोहा के गजरौला निवासी व्यक्ति को लेकर उसके पास आया।

यह भी पढ़ें :honeymoon: दुल्हन ने सुहागरात के अगले दिन कर डाला ऐसा कांड, हर कोई हैरान

दोनों ने कहा कि मुरादाबाद में एक लड़की है चल कार देख लो।

साथ ही शर्त रखी की शादी तय होने पर दोनों को 20 हजार रुपये देने होंगे।

इसके बाद नरेंद्र कुमार अपने भाई वीरेंद्र व पिता चंदू सिंह के साथ 18 नवंबर को

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां उसे दोनों व्यक्ति मिले और

उन्होंने कटघर के भोलानाथ कालोनी निवासी व्यक्ति के घर ले जाकर कहा कि

यह लड़की का भाई है। बाद में एक महिला को लड़की की मां और दूसरी को उसकी बहन बताया।

सभी ने नरेंद्र को एक लड़की दिखाई, जिसे परिवार ने पसंद कर लिया।

नरेंद्र के अनुसार इसके बाद लड़की की मां और भाई ने कहा कि लड़की की

बीमारी के इलाज में एक लाख का कर्ज हो गया है उसे उतारने के बाद ही शादी करेंगे।

इस पर नरेंद्र सिंह का परिवार एक लाख रुपये देने को तैयार हो गया।

सबकुछ तय होने के बाद 11 हजार रुपये देकर गोदभराई भी कर दी।

इसके बाद 22 नवंबर को एक लाख रुपये लड़की वालों को और बीस हजार रुपये पड़ोसी

गांव के युवक को दे दिए। जिसके बाद दोनों व्यक्ति कोर्ट में ले जाकर नोटरी शपथपत्र पर

शादी करा दी। बाद में भोलानाथ कालोनी में ही लड़की के घर फेरे भी करा दिए।

नरेंद्र के अनुसार वह दुल्हन को विदा कराके अपने घर ले गया। लेकिन तीन दिन तक उसने

अलग-अलग बहाना करके संबंध बनाने से भी मना कर दिया।

चौथे दिन सुबह करीब चार बजे ही घर में रखी 60 हजार रुपये की

नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर दुल्हन वहां से भाग निकली।

नरेंद्र ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसने भोलानाथ कालोनी पहुंच कर

युवती को अपने साथ चलने को कहा तो उसने गैंग रेप के मुकदमे में फंसवाने की धमकी देकर भगा दिया।

पीड़ित ने दस सराय पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

बाद में परेशान होकर बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत करते हुए

न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसएसपी ने कटघर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...