Sugarcane mill:किसानों ने गन्ना मिल के जीएम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, अवैध गन्ना खरीद का आरोप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sugarcane mill:किसानों ने गन्ना मिल के जीएम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, अवैध गन्ना खरीद का आरोप

Sugarcane mill:उत्तर प्रदेश के बरेली में किसानों ने अवैध गन्ना खरीद

करने पर ओसवाल शुगर मिल के जीएम बीएन मिश्रा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

- Advertisement -
- Advertisement -

चीनी मिल गेट पर किसानों ने बहेड़ी की तीन गन्ना भरी ट्राली पकड़ी थी.

किसानों का आरोप है कि पिछला भुगतान नहीं किया, जबकि

मिल दूसरे क्षेत्र से नगद गन्ना खरीद रही है. वहीं मौके पर पहुंचे विधायक,

एसडीएम व सीओ ने एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन दिया जिस पर किसान शांत हुए.

ओसवाल चीनी मिल में बहेड़ी, मीरगंज, फरीदपुर, बरखेड़ा क्षेत्र से

नगद में गन्ना खरीद किया जा रहा था. मौके पहुंचे विधायक डॉ एमपी आर्य,

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ एके गंगवार, सीओ चमन सिंह चावड़ा, एसडीएम नहने राम,

पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार कार्यकर्ताओं के साथ

मौके पर पहुंच गए. गुस्साए किसानों ने चीनी मिल में खूब हंगामा किया.

आरोप है कि ओसवाल चीनी मिल में दूसरे क्षेत्र के किसानों को

नगद में गन्ना खरीद कर लाई गई तीन ट्रालियों को किसानों ने पकड़ लिया था.

जिसके बाद गुस्साए किसानों ने चीनी मिल में हंगामा किया और मिल को बंद करा दिया.

इसके बाद किसानों ने चीनी मिल के जीएम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

सूचना पर पहुंचे विधायक, एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर हाफिजगंज ने किसानों को

sugarcane mill अधिकारियों पर प्राथमिकी लिखे जाने आश्वासन दिया.

बताया गया कि ओसवाल चीनी मिल में बहेड़ी, मीरगंज, फरीदपुर,

बरखेड़ा आदि क्षेत्र से नगद में गन्ना खरीद कर लाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें :Sugarcane price:किसानों के लिए राहत,मिलों ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान

जबकि sugarcane mill में गन्ना तौलाने के लिए पहुंचे किसानों कई दिनों से लाइन में लगे है.

रविवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार को चीनी मिल में

बहेड़ी क्षेत्र से नगद में गन्ना खरीद कर लाए जाने की जानकारी मिली.

जिसपर उन्होंने किसानों के साथ पहुंच कर बहेड़ी क्षेत्र से गन्ना खरीद कर लाई गई तीन ट्रालियों को पकड़ लिया.

इस दौरान किसानों की sugarcane mill के अधिकारियों हुई नोकझोंक हुई.

sugarcane mill के जीएम बीएन मिश्रा को किसानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

विधायक और अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया तो

किसान sugarcane mill पर शोषण करने व घटतौली का आरोप लगाते हुए भड़क उठे.

उनका आरोप था कि sugarcane mill ने उन्हें पिछले पेराई सत्र का भी अब तक भुगतान नहीं किया है.

इसके बाद भी चीनी मिल अधिकारी दूसरे क्षेत्र का गन्ना नगद खरीद रहे हैं.

बाद में किसान sugarcane mill के अधिकारियों पर प्राथमिकी लिखे जाने की मांग पर अड़ गए.

अधिकारियों ने उन्हें प्राथमिकी लिखे जाने का आश्वासन दिया तो वह शांत हुए.

पुलिस ने पकड़ी गयी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को अपने कब्जे में ले लिया है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related