Road accident :अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार,महिला की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident :अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, महिला की मौत

Road accident: गोपालगंज में सिधवलिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के समीप

शनिवार को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर एक कार अनियंत्रित होकर

- Advertisement -
- Advertisement -

पानी भरे गड्ढे में जाकर गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग पानी में डूबने लगे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर कार सवार लोगों को

पानी से बाहर निकलकर जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए

बरौली पीएचसी लेकर पहुंची। जहां एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अचानक अनियंत्रित हुई कार

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ गांव निवासी

विशंभर साह की 75 वर्षीय निर्मला देवी अपने बेटे के साथ कार में सवार होकर

उत्तर प्रदेश के कानपुर से दरभंगा स्थित अपने घर देवर के श्राद्धकर्म मे शामिल होने जा रही थी।

यह भी पढ़ें :Road accident :ट्रक की चपेट से स्कूटी सवार महिला की मौत 

इसी बीच कार जैसे ही कार लेकर मधुबनी गांव के समीप पहुंची कि अचानक

कार अनियंत्रित होकर पुल के पास पानी भरे गड्ढे में जाकर गिर गई।

मृत महिला के पुत्र जयप्रकाश झा की हालत गंभीर बनी हुई है।

चालक देवकांत पूरी भी जख्मी हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर

क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद

थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...

pulse polio: पल्स पोलियो अभियान शुरू, रवि किशन ने पिलाई खुराक

pulse polio: पल्स पोलियो अभियान शुरू, रवि किशन ने...