Cas cylinder: अंगूठे की छाप में फंसी उज्ज्वला के चूल्हे की आंच, दिवाली पर फ्री सिलेंडर की राह में बाधा बन सकती है ये चूक 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cas cylinder: अंगूठे की छाप में फंसी उज्ज्वला के चूल्हे की आंच, दिवाली पर फ्री सिलेंडर की राह में बाधा बन सकती है ये चूक

gas cylinder: भटहट की सुषमा को उज्ज्वला योजना में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिला है।

शुरू में उन्हें सब्सिडी की रकम मिल जाती थी, लेकिन बाद में यह बंद हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने लंबे समय से सिलेंडर भी नहीं लिया, इस कारण सब्सिडी की जरूरत भी नहीं पड़ी।

ई-केवाइसी में अंगूठे के आधार पर सूचना अपडेट नहीं कराई।

अब उन्हें कनेक्शन, आधार कार्ड और बैंक खाते से जुड़ा ब्योरा हर हाल में अपडेट कराना ही होगा।

ऐसा न होने पर दिवाली पर मिलने वाले मुफ्त सिलेंडर योजना से वह वंचित हो सकती हैं।

हजारों लाभार्थियों ने वेबसाइट पर अपडेट नहीं की जानकारी

दिवाली पर उज्जवला योजना की लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर की राह में

अंगूठा बाधा बन सकता है। जिले में ऐसे हजारों लाभार्थी हैं, जिन्होंने

नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) की वेबसाइट पर पूरी जानकारी नहीं

उपलब्ध कराई है। इसके अलावा ई-केवाइसी भी कराना अनिवार्य है।

ई-केवाइसी में अंगूठे का बायोमीट्रिक भी जरूरी है। ऐसा न करने वालों के बैंक खाते में

मुफ्त सिलेंडर के रुपये नहीं जा पाएंगे। नोडल कंपनी इंडियन आयल

ऐसे लाभार्थियों की सूची बनाने में जुटी है जिनका पूरा डाटा अपडेट नहीं है।

यह भी पढ़ें :नवंबर के पहले दिन महंगाई का झटका,बढ़ गए Gas Cylinder के दाम

केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को सिलेंडर खरीद पर सब्सिडी देती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी।

अब धरतरेस पर मुख्यमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत

प्रदेश सरकार लाभार्थियों के बैंक खाते में सिलेंडर के रुपये भेजेगी।

जिले में इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लाभार्थियों की

कुल संख्या दो लाख 77 हजार है। इन सभी को मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिलेगा।

अधिकारियों का कहना है कि जिनके सभी दस्तावेज दुरुस्त होंगे,

उनके ही बैंक खाते में पहले चरण में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये रुपये भेजे जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला 2.0 शुरू होने पर सहजनवां की एक लाभार्थी महिला से

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात कर सिलेंडर पर भोजन पकाने के फायदे पूछे थे।

क्या कहते हैं अधिकारी

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ई-केवाइसी और एनपीसीआइ पर

पूरा ब्योरा दर्ज करा लेना चाहिए। जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से यह कार्य आसानी से संभव है।

मुकेश कुमार, उप महाप्रबंधक, इंडियन आयल गोरखपुर क्षेत्र

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...