ग्राम प्रधानों के लिए cm yogi सरकार शुरू करेगी ओरिएंटेशन प्रोग्राम, सिखाए जाएंगे ये काम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

ग्राम प्रधानों के लिए cm yogi सरकार शुरू करेगी ओरिएंटेशन प्रोग्राम, सिखाए जाएंगे ये काम

Cm yogi : पात्र ग्रामीणों तक लाभकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

सरकार प्रतिबद्ध है। ग्राम प्रधानों को अप-टू-डेट रखने के लिए वह ओरिएंटेशन

प्रोग्राम शुरू करेगी। इसमें ग्राम प्रधान सरकारी कामकाज के तौर-तरीके सीखेंगे।

इसके तहत सूबे के सभी ब्लाकों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें

अफसर उन्हें टिप्स देंगे। वे प्रधानों को योजनाओं के फार्म भरने से उन्हें जमा करवाने तक की बारीकी समझाएंगे।

कार्यशालाओं में प्रधानों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की

तमाम लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र ग्रामीणों तक

इनका लाभ पहुंचाने के तरीके भी बताए जाएंगे। अफसर योजनाओं से होने वाले

फायदे के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानों को टिप्स देकर ट्रेंड करेंगे। यही वजह है

यह भी पढ़ें :Cm yogi :1.75 करोड़  महिलाओं के लिए खुशखबरी देगी योगी सरकार

कि प्रधान सिर्फ योजनाओं के बारे में ही नहीं जानेंगे बल्कि यह भी सीखेंगे कि

योजनाओं के फार्म कैसे भरे जाएंगे। उनका फॉलोअप किस तरह किया जाए।

उनकी ट्रेनिंग में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका सटीक समाधान ढूंढ़ना भी शामिल होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर गांवों के प्रधानों को सरकारी कामकाज के

तौर-तरीके बिल्कुल मालूम नहीं होते हैं। उन्हें यह तक पता नहीं होता है

कि अपने क्षेत्र की समस्याओं को कब और किस विभाग के समक्ष रखकर सटीक समाधान कराया जाए।

वे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानते तो हैं

लेकिन पात्रों तक प्रभावी ढंग से उनका लाभ पहुंचाने में वे बहुत सफल नहीं होते हैं। यही वजह है

कि व्यापक पैमाने पर ग्रामीण सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं।

जमीनों के चिह्नांकन और संरक्षण में भी होंगे पारंगत

ग्राम पंचायतों की जमीनों के चिह्नांकन और इसके संरक्षण की दिशा में भी

प्रधानों को पारंगत किया जाएगा। ऐसा होने से ग्राम सभाओं की जमीनें सुरक्षित रहेंगी।

  लेखपालों को भी शामिल किया जाएगा

जमीनों के चिह्नांकन और संरक्षण के बारे में ग्राम प्रधानों को जानकारी देने के लिए

संबंधित क्षेत्र के लेखपालों की भी मदद ली जाएगी। ग्राम समाज की जमीनों के

संरक्षण में प्रधान-लेखपाल एकदूसरे का सहयोग करेंगे। इससे जमीन संबंधी विवादों में कमी आएगी।  

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि ग्राम प्रधानों के लिए शीघ्र ही ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।

इसमें ब्लाक और जिलास्तर के अधिकारी भी शामिल रहेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी होगा। पात्र ग्रामीणों को

योजनाओं का लाभ पहुंचाने में ओरिएंटेशन प्रोग्राम सार्थक सिद्ध होगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...