नवंबर के पहले दिन महंगाई का झटका,बढ़ गए Gas Cylinder के दाम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

नवंबर के पहले दिन महंगाई का झटका,बढ़ गए Gas Cylinder के दाम

Gas Cylinder: नवंबर के पहले महंगाई का तगड़ा झटका लगा है

और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल

- Advertisement -
- Advertisement -

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर के

दाम 101.50 रुपये तक बढ़ गए हैं. नई दरें बुधवार यानी 1 नवंबर,

2023 से लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का

एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1833 रुपये हो गए हैं. इससे पहले 1 अक्टूबर को

भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के

दाम में बढ़ोतरी की है, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें :अवैध गैस रिफिलिंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 gas cylinder किए जब्त

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है,

जबकि कोलकाता में 14 किलो वाला सिलेंडर 929 रुपये में बिक रहा है.

मुंबई में एलपीजी की कीमत 902.5 रुपये है, जबकि चेन्नई में घरेलू Gas Cylinder 918.5 रुपये में बिक रहा है.

प्रमुख शहरों में कमर्शियल Gas Cylinder की कीमत

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल Gas Cylinder की कीमत 1833 रुपये हो गई है.

19 किलो वाला Gas Cylinder कोलकाता में 1943 रुपये हो गया है.

मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1785.50 रुपये और चेन्नई में 1999.50 रुपये में मिलेगा.

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में

भी कोई बदलाव नहीं किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये

प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की

कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर

और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में

पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

बता दें कि पेट्रोल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक साल से ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है.

21 मई 2022 को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था.

हवाई ईंधन के दाम में आई कमी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम घटा दिए हैं. तीन बार की लगातार

वृद्धि के बाद हवाई ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा है.

एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम में 1074/KL की कमी आई है.

नई कीमतें आज (1 नवंबर) से लागू हो गई हैं. इस कमी के बाद लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है

और विमानन कंपनियां हवाई यात्रा को सस्ता कर सकती हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...