Fire:पराली जलाते समय चार एकड़ गन्ना जला, हुआ गावं में हंगामा
Fire: कुशीनगर जनपद के तहसील क्षेत्र खड्डा अन्तर्गत के ग्राम सभा बंजारीपट्टी में रविवार दोपहर लगभग
01:30 बजे धान की पराली जलाते समय करीब चार एकड़ गन्ना जल गया।
बताते चलें कि खड्डा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बंजारीपट्टी के
टोला मोतीपाकड़ के क्षेत्र में दिन के लगभग 01:30 बजे तैयब पुत्र सोहन अपने खेत में
धान का पराली जला रहे थे। तैयब के खेत के बगल में गन्ने का फसल था
जिसमें पराली से निकला लपट उक्त गन्ने के फसल में जा पहुंचा जिसमें
अहमद पुत्र हनीफ, सहमद पुत्र हनीफ, नथुनी पुत्र हनुमान, नागेंद्र पुत्र हनुमान के गन्ने में आग पकड़ लिया
यह भी पढ़ें :Fire: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों पर तेल छिड़कर खुद भी लगाई आग
जिसमें तैयार गन्ना जल गया। जिसकी सूचना हल्का लेखपाल व कानूनगों एवं आईपीएल शुगर फैक्ट्री खड्डा तथा
अन्य उच्चाधिकारियों को दे दिया गया है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान कूद्दुस अंसारी ने किसानों के साथ बैठकर

समझौता कराए कि जिन किसानों का गन्ना जला है उन किसानों को कुछ मुवावजा के तौर पर दे दिया जाए
ताकि किसी तरह का कोई आगे की कार्रवाई न हो सके। मौके पर मौजूद शंकर पाल,
अहमद अली, सहमद अली, सैयद अली ,तैयब अली, फिरोज अंसारी,
सिराज अहमद व ग्राम सभा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इसी प्रस्ताव पर सभी लोगों ने मिलकर हां भर दी
अब आगे क्या होगा यह सब जो लोग पंचायत किए हैं वहीं जाने।
