Death: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Death: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Death: हाटा कोतवाली क्षेत्र के हरपुर ढाढ़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2020 में शादी के बाद से ही दहेज में ₹5 लाख नकद और सोने की चेन की मांग की जा रही थी।

मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।

मृतका के परिजनों के अनुसार, हाल ही में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और गले पर निशान भी पाए गए।

इसी आधार पर उन्होंने इसे दहेज हत्या का मामला बताया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद हाटा कोतवाली पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

परिजनों ने पति सहित सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की अपील की है।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Man ki baat:दुर्गेश्वर वर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुना मन की बात

Man ki baat:दुर्गेश्वर वर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुना मन...

Shilanyas: कप्तानगंज–पकड़ियार मार्ग चौड़ीकरण व पुल निर्माण का शिलान्यास

 Shilanyas: कप्तानगंज–पकड़ियार मार्ग चौड़ीकरण व पुल निर्माण का शिलान्यास Shilanyas:...