Man ki baat:दुर्गेश्वर वर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुना मन की बात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Man ki baat:दुर्गेश्वर वर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुना मन की बात

Man ki baat: नगर पंचायत खड्डा में रविवार को नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम का आयोजन उनके निज निवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के उपरांत नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के माध्यम से देशभर में हो रहे अच्छे कार्यों और प्रेरक व्यक्तित्वों को सामने लाते हैं।

इससे आम नागरिकों को भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

साथ ही समाजहित और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताया।

उन्होंने राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ किया गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Death: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Death: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप,...

Shilanyas: कप्तानगंज–पकड़ियार मार्ग चौड़ीकरण व पुल निर्माण का शिलान्यास

 Shilanyas: कप्तानगंज–पकड़ियार मार्ग चौड़ीकरण व पुल निर्माण का शिलान्यास Shilanyas:...