UP में Aayusman योजना का विस्तार, योगी सरकार इन परिवारों के देगी सीधा लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UP में Aayusman योजना का विस्तार, योगी सरकार इन परिवारों के देगी सीधा लाभ

Aayusman : UP समेत अन्य राज्यों में मुफ्त राशन योजना की सफलता के बाद

अब बीजेपी सरकार की नजर बड़े पैमाने पर आयुष्मान योजना के जरिए

- Advertisement -
- Advertisement -

स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने पर है. इसके लिए योगी सरकार बड़े तौर पर

जनता को लाभ दिलाने के लिए काम कर रही है और महिला राशन कार्ड धारकों को

सीधे योजना से जोड़ेगी. राज्य के 3.19 करोड़ पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों में से कुल

13.74 करोड़ लोगों को भी जल्द ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रत्येक

परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा.

महत्वपूर्ण बात यह है कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड उन परिवारों के लिए बनाए जाते हैं

यह भी पढ़ें :Aayusman card न होने पर इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन,इस तरह करें अप्लाई 

जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्रों में 3 लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख रुपये से कम है.

भिखारियों से लेकर भूमिहीन मजदूर, कुली या पल्लेदार, फेरीवाले, रिक्शा चालक,

जूते की मरम्मत करने वाले, घरेलू कामगार, स्वच्छता कार्यकर्ता, कुष्ठ और एड्स रोगी,

अनाथ बच्चे, परित्यक्त महिलाएं आदि घरेलू राशन कार्ड धारकों के लिए पात्र हैं.

अब राज्य सरकार जल्द ही राशन कार्ड धारकों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने का फैसला लेने जा रही है.

‘सालाना 5 लाख रुपए का मिलेगा इलाज’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में संबंधित प्रस्ताव को

हरी झंडी मिलते ही 3.19 करोड़ पात्र घरेलू राशन कार्ड धारक परिवारों को

हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो जाएगा.

इसे सबसे ज्यादा आबादी वाले यूपी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यहां आम चुनाव से पहले बीजेपी के लिए गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है.

‘यूपी ने बनाए सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड’

फिलहाल, राज्य के 3,603 अस्पतालों में आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है.

पांच साल पहले शुरू हुई इस योजना का अब तक कुल 25 लाख लोग फायदा उठा चुके हैं.

इनके इलाज पर सरकार ने 3,407 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. एक विशेष अभियान के

माध्यम से पिछले एक माह में 50 लाख से अधिक नये कार्ड बनाकर उत्तर प्रदेश में

एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार,

3.71 करोड़ आयुष्मान कार्ड के साथ उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बन गया है.

‘कैंप लगाकर बांटे जाएंगे आयुष्मान कार्ड’

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने 17 सितंबर से अभियान चलाकर लोगों के

आयुष्मान कार्ड बनाए हैं. ये राशन कार्ड कैंप लगाकर बांटे जाएंगे और

आयुष्मान कार्ड भी राशन की दुकानों के जरिए बांटे जाएंगे. आयुष्मान योजना के

तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है. वर्तमान में

2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना के आधार पर चिन्हित गरीबों में छह या अधिक

सदस्यों वाले कुल 1.81 करोड़ परिवारों के 7.56 करोड़ लोग या ऐसे परिवार शामिल हैं जिनमें सभी बुजुर्ग हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related