अगर आपने अभी तक नहीं बनवाया है Ayushman Card तो अपनाएं ये आसान स्टेप्स
Aayusman card : इन दिनों में पूरे देश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(आयुष्मान भारत) का
विस्तार करने के बाद आयुष्मान भव के तहत छह या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के
Aayusman card बनाए जा रहे हैं। यह कार्ड आप अपने घर पर बैठकर भी बनवा सकते हैं।
हमारी स्टोरी में पढ़ें किन स्टेप्स को फॉलो करके बनवाएं अपना आयुष्मान कार्ड….
स्वयं ऐसे बनाएं कार्ड
अपने मोबाइल फोन में आयुष्मान एप डाउनलोड करें या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाकर आप
बेनिफिशियरी पर क्लिक करेंगे और अपना मोबाइल नंबर डालकर वेरीफाई करेंगे, तो ओटीपी आएगा।
ओटीपी डालकर आपका नंबर वेरीफाई हो जाएगा, उसके पश्चात अपने
स्टेट (राज्य) का चुनाव कर स्कीम में पीएमजेएवाई डालकर अपने जिले को
क्लिक कर फैमिली आईडी के रूप में अपना राशन कार्ड नंबर डालेंगे।
यह भी पढ़ें :Aayusman card की पुरानी पात्रता लिस्ट हुई रद, अब राशन कार्ड से भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड
राशन नंबर के अनुरूप फैमिली की पूरी डिटेल निकल आएगी।
यदि आपके घर में पहले से किसी ने कार्ड बना लिया है तो वह
अप्रूव्ड दिखेगा यदि नहीं बना है तो पीले रंग में आईडेंटिफाई दिखेगा।
जिसका Aayusman card बनाना है उस पर क्लिक करिए, क्लिक करने के पश्चात राशन कार्ड से जुड़े
आधार नंबर को वेरीफाई करिए, आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
ओटीपी डालने के पश्चात लाभार्थी का फोटो खींच उसका डिटेल भरने के
बाद सबमिट का बटन क्लिक करने के पश्चात कार्ड बन जाएगा।
गाजियाबाद में यहां बनवाएं आयुष्मान कार्ड
जिला एमएमजी,
जिला महिला और संयुक्त अस्पताल लोनी और संजयनगर
सीएचसी लोनी,
डासना,
भोजपुर,
मुरादनगर,
मोदीनगर – नजदीकी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,
स्वास्थ्य कल्याण केंद्र,
उप स्वास्थ्य केंद्र –
गांव और शहर में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान(राशन डीलर)
कोई परेशानी अथवा सुविधा शुल्क मांगें तो नोडल अधिकारी डॉ. चरन सिंह को 9458821221
और सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर के मोबाइल 8077305574 पर काल करें।
आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत योजना से जिले के आबद्ध 77 सरकारी और निजी चिकित्सालय में हर
वर्ष लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपए तक के निश्शुल्क उपचार की सुविधा देता है।
