Power उपभोक्ताओं को राहत, दूर होंगी सभी दिक्कतें, चलेगा बड़ा अभियान
power उपभोक्ताओं को बाधारहित बिजली देने के लिए वितरण तंत्र को दुरुस्त करने का
अभियान उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने शुरू किया है। दिक्कतों को दूर करने का
- Advertisement -
- Advertisement -
काम 31 अक्तूबर तक पूरा करने का आदेश इंजीनियरों को दिया गया है।
नवंबर के पहले सप्ताह में बिजली कंपनियां सुधार के तहत किए गए कामों का निरीक्षण करेंगी।
यह भी पढ़ें :स्मार्ट मीटर चल रहा तेज, Power विभाग घर बैठे इस नए फार्मूले से देगा समाधान
पॉवर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने अनुरक्षण माह अक्तूबर का
विस्तृत कार्यक्रम बिजली कंपनियों को भेजा है। अभियान के तहत वितरण उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मरों,
एचटी व एलटी लाइनें, मीटरिंग यूनिट आदि का निरीक्षण कर जहां दिक्कत हैं
उन्हें मेंटनेंस की सूची में शामिल किया गया है। इसकी कार्ययोजना बनाने के साथ ही काम शुरू कर दिया गया है।
लो-वोल्टेड और ट्रिपिंग की दिक्कतें प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएंगी।
अनुरक्षण माह के तहत फीडरों का वोल्टेज तथा
अधिकतम भार की दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
power आपूर्ति के संबंध में जो शिकायतें रजिस्टर में दर्ज हैं
उन शिकायतों के आधार पर मेंटनेंस किया जाएगा।
डिस्काम के एमडी अपने क्षेत्र के न्यूनतम चार वितरण उपकेंद्रों का निरीक्षण स्वयं करेंगे।
निदेशकों को प्रत्येक वितरण क्षेत्र में न्यूनतम तीन 33/11
उपकेंद्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य अभियंता प्रति मंडल दो उपकेंद्र, अधीक्षण अभियंता वितरण मंडल के तहत
स्थित न्यूनतम 20 फीसदी उपकेंद्रों का निरीक्षण करेंगे। यह भी निर्देश दिए गए हैं
कि मेंटनेंस के दौरान शट डाउन इस तरह से लिए जाने का निर्देश है
कि आपूर्ति से संबंधित इंडेक्स प्रभावित न हो।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें
वायरल होती हैं।इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं।
हम चाहते हैंकि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और
खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई
जानकारी के लिए “Computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है