Accident:एक के बाद एक कुएं में उतरे दो भाई और उनका एक पड़ोसी, तीनों की मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Accident:एक के बाद एक कुएं में उतरे दो भाई और उनका एक पड़ोसी, तीनों की मौत

accident: यूपी के सोनभद्र जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया।

वहां रायपुर थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में बुधवार की सुबह कुएं में लगे पंप को निकालने के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

नीचे उतरे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद किसी तरह कुएं में लोहे का

कटिया डाल कर बारीबारी से तीनों युवकों को बाहर निकाला।

इसके बाद उन्‍हें तुरंत नजदीकी सीएचसी पर ले गए। सीएचसी के डॉक्‍टरों ने उन्‍हें जिला अस्पताल रेफर कर दिए।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल ले जाते समय तीनों मौत हो गई।

वही परिवारीजनों और ग्रामीणों ने डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगा कर गांव के पास सड़क को जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें :Road accident के बाद शुरू हुआ विवाद, मारपीट के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र के बिजवार गांव का सूर्य प्रकाश (उम्र 31 वर्ष) बुधवार की

सुबह साढ़े छह अपने घर के पास स्थित कुंए में लगे मोनोब्लाक पंप को निकालने के लिए

कुंए में उतर रहा था। जब वह कुछ नीचे पहुंचा तो अचेत होकर पानी में गिर गया।

यह देख मौके पर मौजूद उसका बड़ा भाई दीपक (उम्र-35 वर्ष) उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गया।

ग्रामीणों के अनुसार वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।

दो भाई जब कुछ देर बाद भी कुएं से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी 40 वर्षीय बलवन्त भी दोनों को बचाने के लिए

कुएं में उतरे लेकिन दोनों भाइयों की तरह वह भी जहरीली गैस के चपेट में आ गए।

तीनों के कुएं में बेहोश हो कर पानी में गिरने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने

लोहे की कटिया को रस्सी में बांध कर नीचे डाल कर बारी-बारी से तीनों युवकों को बाहर निकाला।

ग्रामीण उन्‍हें लेकर नजदीकी सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्‍टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए

रेफर कर दिए। जिला अस्पताल ले जाते समय तीनों युवकों की

मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजन उन्‍हें लेकर वापस गांव चले आए।

यहां डॉक्‍टरों और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्‍होंने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

इसकी जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम सदर और सीओ सदर फोर्स के साथ पहुंचे।

अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...