Love परवान चढ़ा तो पड़ गए जान के लाले, लव मैरिज करते ही मिली…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love परवान चढ़ा तो पड़ गए जान के लाले, लव मैरिज करते ही मिली..

Love : राजस्थान के चूरू जिले में लव मैरिज करने वाला एक और

प्रेमी जोड़ा अपने परिजनों के निशाने पर आ गया है. लव मैरिज की खबर मिलते ही

- Advertisement -
- Advertisement -

लड़की के परिजनों ने दोनों को गोली मार देने की धमकी दी है.

इससे इस प्रेमी जोड़े की शादी की खुशियां काफूर हो गई और उनको जान के लाले पड़ गए.

यह प्रेमी जोड़ा अब घबराया हुआ अब पुलिस की शरण में पहुंचा है.

उन्होंने पुलिस को अपने प्रेमी कहानी और लव मैरिज की दास्तां सुनाकर सुरक्षा की गुहार की है.

चूरू जिले के गांव जयपुरिया पट्टा हाल तारानगर निवासी प्रिया मेघवाल ने बताया कि

उसका ननिहाल पिलानी है. वहां 2 साल पहले उसकी मुलाकात चूरू जिले के ही

भोजाण गांव निवासी प्रवीण कुमार जाट से हुई थी. प्रवीण पिलानी की

एक एकेडमी में आर्मी की तैयारी कर रहा था. मुलाकात के बाद दोनों के

बीच मोबाइल पर बातों का दौर शुरू हुआ. दोनों बातों ही बातों में एक दूसरे को दिल दे बैठे.

परिजनों ने अंतरजातीय विवाह के लिए कर दिया इनकार

मुलाकात के 6 महीने बाद जब प्यार परवान चढ़ा तो प्रिया ने दोनों के संबंधों बारे में अपने परिजनों को बता दिया.

लेकिन उन्होंने अंतरजातीय रिश्ते से साफ इंकार कर दिया. प्रिया को घरवालों ने धमकी दी कि

यदि प्रवीण से बात भी की तो दोनों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें :Love में उजमा ने उर्मिला बनकर भागीरथ के साथ लिए सात फेरे, अब सता रहा ये डर

प्रिया ने बताया कि घरवालों की धमकी के बावजूद भी वह प्रवीण से मोबाइल पर बात करती रही.

परिजनों को जब इसका पता चला तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी.

हरियाणा जाकर की दोनों ने शादी

प्रिया ने बताया कि इतना ही नहीं उसकी दूसरी जगह रिश्ते की बात भी शुरू कर दी गई.

लेकिन प्रवीण के प्यार में अपनों से बागी हुई प्रिया फिर भी नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

उसके बाद बीते 29 सितंबर 2023 को प्रिया ने घर छोड़ दिया

और वह तारानगर से राजगढ़ और फिर बस में बैठकर हिसार चली गई.

पूर्व निर्धारित योजना के तहत हिसार में प्रवीण पहले से ही उसका इंतजार कर रहा था.

वहां दोनों ने पहले मंदिर और फिर उसी दिन कोर्ट में शादी कर ली.

शादी के दोनों ने अपना-अपना मोबाइल बंद कर लिया

प्रिया ने बताया कि उसके बाद दोनों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया.

लेकिन उसके पापा ने प्रवीण के मामा को फोन कर धमकी दी.

उन्होंने कहा कि वे प्रवीण को गोली से उड़ा देंगे और उसके माता-पिता का अपहरण कर लेंगे.

धमकी की सूचना मिलने के बाद दोनों सुरक्षा के लिए चूरू एसपी दफ्तर पहुंचे.

बीएससी फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है प्रिया ने

प्रिया ने बताया कि उसने आईटीआई इलेक्ट्रीशियन से करने के बाद अब बीएससी फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है.

प्रवीण को आर्मी की तैयारी के बाद सफलता नहीं मिली थी. वह अब ट्रांसपोर्ट का काम करता है. प्रिया ने बताया कि

उसके दो मामा, चाचा, ताऊ, ताऊ के लड़के और उसके पापा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...