सौतन बनी महिला सिपाही, Fraud का केस दर्ज, प्रेमी संग रचाई शादी
Fraud: सौतन बनी महिला सिपाही के विरुद्ध नाई की मंडी थाने में धोखाधड़ी का
मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता का आरोप है कि पति ने शादीशुदा और
दो बेटियों का पिताहोने के बाद भी खुद के अविवाहित होने का शपथ पत्र दिया।
सौतन बनने वाली महिला सिपाही काे प्रेमी के शादीशुदा होने की पूरी जानकारी थी।
इसके बावजूद दोनों ने कलक्ट्रेट में दोनों ने विवाह अधिकारी के समक्ष
कूट रचित प्रपत्र पेश किए।आरोपित महिला आरक्षी वर्तमान में ललितपुर में तैनात है।
शाहगंज की रहने वाली है आरक्षी
उत्तर पश्चिम दिल्ली की रहने वाली दीपमाला ने मुकदमे में पति नरेंद्र और शाहगंज की रहने वाली
यह भी पढ़ें :online fraud: इंवेस्टमेंट के नाम पर लिया लोन, एक झटके में 19 लाख का चूना लगा गई लड़की
महिला आरक्षी भावना को नामजद किया है। दीपमाला के अनुसार उनकी
शादी वर्ष 2006 में कागारौल के रहने वाले नरेंद्र से हुई थी। दंपती के दो बेटियां हैं।
पति और सिपाही के बीच हुए प्रेम संबंध
पति की पहचान महिला सिपाही भावना से थी। पति का भावना के पास आना-जाना था।
वह खुद भी भावना से मिल चुकी थी। पति और महिला सिपाही के बीच प्रेम संबंध हो गए।
पति और भावना ने उससे छिपाकर अगस्त 2019 में शादी कर ली। पति ने जिला विवाह अधिकारी को दिए
कूटरचित प्रपत्रों में खुद को अविवाहिता दिखाया है। जबकि वह दो बच्चों का पिता है।
प्रभारी निरीक्षक नाई की मंडी प्रभु दयाल ने बताया कि न्यायिक आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
विवेचना की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
