Tata मोटर्स में आने वाला है तगड़ा उछाल,निवेशकों की होगी मौज, जानें अगला टारगेट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tata मोटर्स में आने वाला है तगड़ा उछाल,निवेशकों की होगी मौज, जानें अगला टारगेट

Tata ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स रीटेल निवेशकों का पसंदीदा स्टॉक है.

इस साल इस स्टॉक ने जबरदस्त तेजी दिखाई है. बीते छह महीने में इस स्टॉक ने 40% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

रीटेल निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि अब इसमें कहां तक तेजी आ सकती है.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में यह शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ 627 रुपए के स्तर पर है.

दो दिनों से लगातार इस शेयर में तेजी है. 610 रुपए से यह 627 रुपए पर पहुंच चुका है.

Tata Motors Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने 3 महीने के लिहाज से Tata Motors Share में खरीद की सलाह दी है.

इस शेयर में 605-622 के रेंज में खरीदने की सलाह है. 696 रुपए का टारगेट दिया गया है और 578 रुपए का स्टॉपलॉस

यह भी पढ़ें :Tata मोटर्स पर आई खबर, सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए किया करार

रखना है. इस स्टॉक का 52 वीकहाई 665 रुपए का है. ऐसे में यह टारगेट नया हाई बनाएगा.

605 रुपए के स्तर पर एक दशक का हेल्दी ब्रेकआउट

अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि निफ्टी ऑटो ने टेक्निकल आधार पर ब्रेकआउट दिया है.

NIFTY AUTO 16 हजार के पार ऑल टाइम हाई पर है. तीन महीने में इस इंडेक्स में करीब

10 फीसदी की तेजी आई है. टाटा मोटर्स इस इंडेक्स में लीडर पोजिशन में है

और यहां फिर से तेजी देखी जा रही है. इसने 605 के स्तर पर एक दशक का हेल्दी ब्रेकआउट दिया है.

Fundamental Analysis of Tata Motors

फंडामेंटल्स की बात करें तो यह पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी है.

ग्लोबल मार्केट में इसका प्रजेंस जगुआर एंड लैंड रोवर (JLR) की मदद से है.

FY23 में कंपनी की कुल बिक्री में 65% JLR का योगदान रहा.

इंजियन कमर्शियल व्हीकल का योगदान 20% और पैसेंजर व्हीकल का योगदान 14% रहा.

कमर्शियल व्हीकल में टाटा मोटर्स का मार्केट शेयर 40% है. FY25 तक कंपनी ऑटो नेट डेट फ्री होने का

लक्ष्य लेकर चल रही है. FY23 के आधार पर यह 43700 करोड़ रुपए का था.

Tata Motors Share Price History

Tata Motors Share में एक हफ्ते में 2.6 फीसदी, एक महीने में 3.3 फीसदी,

तीन महीने में 12 फीसदी, छह महीने में 42 फीसदी, इस साल अब तक 62 फीसदी,

एक साल में 42 फीसदी और तीन साल में 340 फीसदी का उछाल आया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...