Google Search में छाई jawanऔर SRK की बहार, दिया मूवी को ट्रिब्यूट
Google Search : लंबे समय के इंतजार के शाहरुख खान की नई मूवी जवान सिनेमा हॉल में आखिरकार
7 सितंबर को रिलीज की गई है। इस मूवीज ने जितना थिएटर्स को हिलाया,
उतना ही इफेक्ट Google Search पर भी डाला है। जी हां गूगल ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
जैसे कि हम जानते हैं कि जवान ने 150 करोड़ वाले स्लैब में एंट्री कर ली है।इस मूवी ने पहले दिन ही बंपर कमाई की है।
यह भी पढ़ें :Google Search के वो 6 खास फीचर्स, जो भारतीयों के लिए हैं बनें,जानकर आप भी कहेंगे वाह
इसके साथ ही Google Search में भी टॉप पर रहा है, जिसके चलते गूगल ने भी इसे ट्रिब्यूट दिया है।
गूगल ने SRK की JAWAN को दिया ट्रिब्यूट
Google India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर
शेयर करके लोगों को गूगल पर Jawan सर्च करने को कहा। पोस्ट की
शरुआत में गूगल ने ‘बेकरार करके हमें यूं न जाइये’ गाने का इस्तेमाल किया है।
गूगल ने बताया स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
इसके अलावा गूगल इंडिया ने अपनी पोस्ट पर स्टेप बाय स्टेप
प्रोसेस बताया कि कैसे आप SRK की Jawan को सर्च करें। कंपनी ने बताया-
सबसे पहले गूगल में SRK या Jawan सर्च करें।
इसके बाद नीचे दिखने वाली वॉकी- टॉकी पर क्लिक करें।
अब इसे लगातार टैप करते रहे और आपको कुछ सरप्राइड मिलेगा।
इसके बाद गूगल को दिखाए कि आपकी स्क्रीन कैसी दिख रही है।
https://twitter.com/GoogleIndia/status/1700004122341286327?ref_src=twsrc%5Etfw
कैसा रहा Jawan का Box Office कलेक्शन
‘जवान’ को पहले ही दिन भारत में 75 करोड़ रुपये कमाए। इस मूवी को सभी भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है।
जिसमें से फिल्म के हिंदी एडिशन ने कुल मिलाकर 58.67 प्रतिशत मुनाफा कमाया।
बताया जा रहा है कि ग्लोबली फिल्म ने 150 करोड़ के स्लैब को पार कर लिया है।
