LPG Gas Cylinder :200 सस्ता हुआ LPG सिलेंडर,अब जानें कितनी हो गई कीमत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

LPG Gas Cylinder :200 सस्ता हुआ LPG सिलेंडर,अब जानें कितनी हो गई कीमत

LPG Gas Cylinder: बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है।

केंद्र सरकार ने घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमत में 200 रुपये की बड़ी कटौती की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस कटौती के बाद देश के अलग-अलग शहरों में 14.2 किलोग्राम LPG Gas Cylinder के दाम घट गए हैं।

आइए जानते हैं कि अब किस शहर में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत क्या होगी।

किस शहर में क्या है रेट

देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है।

इस 200 रुपये की सब्सिडी के बाद सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़े:lPG Gas Cylinder : खुशखबरी! सरकार ने जारी की LPG स‍िलेंडर की सब्‍स‍िडी, आप भी फटाफट चेक करें अकाउंट

कोलकाता की बात करें तो LPG Gas Cylinder की कीमत 1129 रुपये है।

यहां 200 रुपये की कटौती के बाद सिलेंडर की नई कीमत 929 रुपये हो जाएगी।

मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये है, जो नई कटौती के बाद 902.50 रुपये पर आएगी।

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1118.50 रुपये से घटकर 918.50 रुपये पर आ जाएगी।

उज्जवला वाले ग्राहकों को राहत

केंद्र सरकार अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल 400 रुपये की सब्सिडी देगी।

बता दें कि लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की राहत मिलती है।

इसके साथ ही सरकार उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख

नये एलपीजी कनेक्शन देगी। इसका फायदा करीब 10 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद उज्ज्वला योजना के

लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। बता दें

कि उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

उज्जवला योजना के तहत अब तक 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

2019 के चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के पीछे इस स्कीम को गेमचेंजर माना गया था

और एक बार फिर से मोदी सरकार को इससे फायदे की उम्मीद है।

कहां चेक करें रेट

आप घरेलू या कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव को खुद से चेक करना चाहते हैं

तो https://iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर विजिट करें।

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर एलपीजी के दाम में किसी तरह के बदलाव को देख सकते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related