lawyer: पहले से 3 बीवियां, चौथी शादी की तैयारी… पत्नियों ने वकील पति को जमकर धुना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lawyer: पहले से 3 बीवियां, चौथी शादी की तैयारी… पत्नियों ने वकील पति को जमकर धुना

lawyer: झारखंड में रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) परिसर में एक वकील को उसकी पत्नी और अन्य

वकीलों ने जमकर पीट दिया. lawyer की पत्नी का आरोप है कि उसका पति चौथी शादी करने जा रहा था.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह बात पहली बीवी को पता चली तो वह कोर्ट पहुंच गई और

lawyer पति की धुनाई कर दी. कोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा.

दरअसल, वकील और उनकी पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में चर्चा का

विषय बन गया. पति-पत्नी के बीच चल रहे ड्रामे के बीच मौके पर अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई,

उन्होंने भी lawyer की धुनाई कर दी. वकील की दो पत्नियों ने आरोप लगाया है

कि उनका पति उन्हें झांसे में रखकर चौथी शादी करने की तैयारी कर रहा था, जिसकी भनक उन्हें लग गई है.

बीवियों ने वकील के खिलाफ महिला थाने में की शिकायत

नईमुद्दीन उर्फ नूरी नाम के वकील की दो पत्नियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति के अपनी जूनियर अधिवक्ता के

साथ नाजायज संबंध हैं. उन्होंने अपने वकील पति पर चौथी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है.

lawyer की दो पत्नियों ने वकील के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

अधिवक्ता नूरी उर्फ नईमुद्दीन रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं. वकील की पहली दो पत्नियों का कहना है

कि वो अपने पति से बातचीत करने आई थीं. बातचीत के दौरान

अधिवक्ता नइमुद्दीन अंसारी उर्फ नूरी ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.

पहली पत्नी भी है वकील

आरोप है कि lawyer नईमुद्दीन ने अपनी बीवी शहला तबस्सुम से मारपीट कर दी.

बीच-बचाव करने आई दूसरी पत्नी शमा परवीन के साथ भी वकील ने मारपीट की.

नईमुद्दीन की पहली पत्नी शहला तबस्सुम भी रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं.

उनके साथ मारपीट होते देख सिविल कोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने वकील नईमुद्दीन की पिटाई कर दी.

इस दौरान रांची सिविल कोर्ट में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा शहरभर में चर्चा

का विषय बन गया. वकील के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related