Unrequited love: 70 साल के बुजुर्ग करोड़पति से लड़की को हो गया बेपनाह प्यार, शादी करने चले लेकिन….
unrequited love: प्यार अंधा होता है, किसी उम्र किस पर किस शख्स पर आ जाएगा इसका कोई सेट फार्मूला नहीं है। 23 साल की लड़की को ऐसे ही अपने दादा की उम्र से भी अधिक शख्स से प्यार होग गया। 70 साल के बुजुर्ग से ऐसी बेपनाह मोहब्बत करने लगी कि उन दोनों ने शादी करने का फैसला कर डाला लेकिन….
ये रियल लव स्टोरी सोशल मीडिया की बेहद खूबसूरत इन्फ्लुएंसर एरिक मोजर की है। जिसकी एक-एक अदा के लाखों दीवाने हैं। एरिक को 70 साल के रिक जब पहली बार मिले तभी एरिका को रिक के प्रति अलग सा अट्रैक्शन हुआ। जिसके बाद दोनों मिलने लगे, डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे।
शादी के दिन दूल्हा बना बैठा था बुजुर्ग लेकिन…
इसके बाद एरिक और रिक का साथ इतना अच्छा लगने लगा कि उस दोनों ने अपने प्यार को अंजाम देने के लिए शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों से साथ शादी की शॉपिंग की लेकिन ठीक शादी वाले दिन करोड़पति रिक दुल्हा बना बैठा तब उस समय एरिक अचानक पलट गई और शादी करने नहीं पहुंची।
जानें एरिक और रिक कैसे मिले
23 साल एरिक जो अमेरिका की रहने वाली हैं, करोड़पति रिक नाम के बुजुर्ग से उसकी पहली मुलाकात डेडिंग ऐप पर हुई थी । सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर एरिक ने अपने इंटरव्यू में बताया कि अचानक उसने रिक जिसे वो बेइंत्हा प्यार करती थी, ऐन शादी वाले दिन क्यों धोखा दिया।
एरिक ने शादी के दिन क्यों किया धोखा
एरिक ने बताया कि मुझे नहीं पता कि मैं अपने से 46 साल बड़े शख्स के प्यार में कैसे पड़ गई, लेकिन शादी के ऐन वक्त मुझे लगा कि मैं अपनी जिंदगी ये शादी करके बर्बाद करने जा रही हूं, मैं तो अभी शादी करना ही नहीं चाहती थी इसलिए मैंने शादी का वादा तोड़ दिया।
टीवी शो में करोड़पति बुजुर्ग को दे बैठी थी दिल
टीवी सीरीज ‘मैरीइंग मिलियंस’ 2021 में एरिका और रिक नजर आए थे। इस शो का कान्सेप्ट ये है कि जिसमें जोड़े में एक अमीर और दूसरा आम इंसान होता हैं। इसी शो के दौरान उनके बीच प्यार पनपा और दोनों बेहद करीब आ गए। इतना ही नहीं एरिका ने एक बाद नेशनल टीवी शो पर अपनी रिक से मोहब्बत के बारे में खुलासा किया था।
एरिका ने अपने वीडियो में बोली ये बात
एरिका ने टिकटॉक पर @erica35mm एक वीडियो पोस्ट शेयर कर उसने बताया कि मैं 70 साल के रिक के प्यार में पड़कर उससे शादी करने वाली ही थी लेकिन अंत समय में मुझे होश आया कि असल में हम दोनों के बीच कुछ समान है ही नहीं, और मैं तो अभी शादी करना ही नहीं चाहती थी। इसलिए शादी वाले दिन मैंने ये फैसला लिया, अब हम एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
यूजर्स बोले – अरे करोड़पति को छोड़ दिया
इन्फ्लुएंसर एरिका के इस वीडियो पर’मैरीइंग मिलियंस’ के फैन्स जमकर कमेंट कर रहे है। एक शख्स ने लिखा लड़कियां शख्स को ऐसे नहीं छोड़ती, वहीं दूसरे ने कहा बेचारे बुजुर्ग रिक का क्या होगा, वो तो दुखी हो गया होगा। वहीं कुछ यूसर्ज ने एरिका के फैसले को सही बताया।
