UP Anganwadi vacancies : यूपी में आंगनवाड़ी की भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UP Anganwadi vacancies : यूपी में आंगनवाड़ी की भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

UP Anganwadi vacancies :आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कुछ जरूरी चीजें होती हैं जिन्हें पूरी करने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेद कर सकते हैं. आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं कि इसके लिए पात्रताएं क्या हैं?

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है. हालांकि, अभ्यर्थियों की आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा ज्यादा जानकारी कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन में

- Advertisement -
- Advertisement -

चेक कर सकेंगे. आपको बता दें कि पहले आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 10वीं पास और 45 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन करते थे. लेकिन अब शैक्षणिक योग्यता को 12वीं पास कर दिया गया है. साथ ही आयु सीमा को भी घटाकर 35 साल कर दिया गया है.

यूपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

कैंडिडेट्स का सेलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है. यूपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट बनाते समय 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में मिले नंबरों को जोड़ा जाएगा. वहीं, अगर कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन के बाद भी कोई डिग्री है तो उसके नंबरों को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा.

सैलरी की बात करें तो महिला सुपरवाइजर को 20000 रुपये,

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 4000 से 8000 रुपये,

मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 3000 से 6000 रुपये और

आंगनवाड़ी हेल्पर को 2000 से 4000 रुपये महीना सैलरी मिलेगी.

मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं,

मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है.

किसी भी सवाल या सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800 180 5500 या ई-मेल

आईडी icdsaww1234@gmail.com पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

आंगनवाड़ी क्या है?

आंगनवाड़ी छोटे बच्चों की पोषण, स्वास्थय और शिक्षा संबंधी जरूरतों की

पूर्ति करने के लिए इंटीग्रेटेड बाल विकास सेवाओं के प्रोग्राम के

रूप में ग्राम स्तर पर सरकार द्वारा समर्थित एक केंद्र है.

आंगनवाड़ी 6 साल तक की आयु के बच्चों, किशोर युवतियों,गर्भवती महिलाओं तथा

शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं की जरूरतों की पूर्ति करती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...