PM Kisan : खाते में कब आ सकते हैं पीएम किसान के 2000 रुपये, जानिए 14वीं किस्त का लेटेस्ट अपडेट
PM Kisan Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है.
केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही इस महत्वकांक्षी योजना के जरिए किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं.
अब तक 13 किस्तों का पैसा लाभार्थियों के खाते में आ चुका है, इसके बाद अब लाभार्थी 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Kisht Kab aayegi) का इंतजार कर रहे हैं.
कब आएगी पीएम किसान 14वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के जारी होने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है,
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों का इंतजार इसी महीने यानी जुलाई में खत्म हो सकता है, तीसरे या चौथे सप्ताह में किस्त के दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं.
पहले मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए खबरें आई थीं कि 30 जून को पैसा भेजा जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बता दें कि पीएम मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था.
6 हजार की मिलती है आर्थिक मदद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yajana) से पात्र किसानों को केंद्र सरकार आर्थिक मदद दे रही है. इस योजना से लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये आर्थिक मदद दी जाती है.
पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच जारी होती है. दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है. यह पैसा लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजा जाता है.
2000 रुपये चाहिए तो तुरंत करा लें ये काम
पीएम किसान योजना का लाभ फर्जीवाड़े के जरिए उठाने की खबरें आती रहती हैं. इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे की योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिले.
इसीलिए योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. ई-केवाईसी को ऑनलाइन या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमैट्रिक के जरिए करा सकते हैं.
इसके अलावा ऑनलाइन भी इस प्रोसेस को पूरा किया जा सकता है. नीचे इसे ऑनलाइन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है.
