Police raid : 5-5 हजार में लड़कियों का सौदा, एक होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड तो…
Police raid: हिमाचल प्रदेश के मकलोडगंज के एक निजी होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाए जाने का
मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के अमृतसर की रहने वाली
महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि पंजाब की ही दो लड़कियों को रेस्क्यू किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्स रैकेट चलाने वाली आरोपी महिला की
पहचान मीनू चड्ढा (45) निवासी बगीची हीरालाल दुर्गियाना मंदिर अमृतसर के रूप में हुई है।
यह महिला काफी समय से इस देह व्यापार के धंधे को चला रही थी।
जानकारी के मुताबिक, मकलोडगंज में देह व्यापार की अवैध गतिविधियों को लेकर
पुलिस व एजेंसियों को गुप्त सूचना मिल रही थी। पुलिस ने मकलोडगंज के पास
एक निजी होटल में जाल बिछाकर दबिश दी (Police raid) और मौके पर देह व्यापार में संलिप्त सरगना मीनू चड्ढा व दो
लड़कियों को रेस्क्यू किया है। मौके से रेस्क्यू की गई लड़कियां पंजाब की रहने वाली हैं।
मीनू 5-5 हजार रुपये में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध करवाती थी।
कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मकलोडगंज व धर्मशाला पुलिस थाना की टीम ने बताया कि
उक्त महिला धर्मशाला, मकलोडगंज और भागसूनाग में बाहरी राज्यों की लड़कियों को लाकर देह व्यापार करवाती है।
सरगना से देह व्यापार से जुड़े और लोगों व नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है,
इससे कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
