Police raid : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! ओयो होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में महिलाओं संग मिले आदमी
Police raid: अलीगढ़ के थाना चंडौस पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
देह व्यापार में संलिप्त आधा दर्जन से अधिक पुरुष और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को तहसीलदार गभाना उदयवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी गभाना सुमन कनौजिया के नेतृत्व में
कोतवाली पुलिस ने अपना होटल पर छापेमारी की। होटल से सात लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा,
पकड़े गए लोगों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल है। क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया के अनुसार
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी नगला पदम के समीप स्थित अपना होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी ने तहसीलदार गभाना उदयवीर सिंह को साथ लेकर जब छापेमारी की
तो पुरुष और महिलायें आपत्तिजनक अवस्था में मिले। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक
सामान भी बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
घटना के बाद होटल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है
कि होटल संचालक समेत इस धंधे में शामिल अन्य की तलाश की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की
जाएगी और अन्य की तलाश की जाएगी। इसके अलावा पुलिस होटल और आस-पास के सीसीटीवी भी खंगालेगी।
बताया गया कि पुलिस को इस मामले में टिप मिली थी। उन्हें बताया गया था कि इस होटल में सेक्स रैकेट चलता है
और उस समय भी वहां कई ऐसे लोग मौजूद हैं। इसी टिप के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर होटल में छापेमारी की।
छापेमारी की सूचना पर होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को वहां आपत्तिजनक हालत में
महिला और पुरुष मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। होटल के रजिस्टर और कागज भी जब्त किए गए।
बता दें कि इससे पहले भी आगरा के कई होटल सेक्स रैकेट चलाने पर सील किए गए हैं।
इस होटल पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही संचालक और मालिकों के खिलाफ
शिकायत दर्ज की जाएगी। मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई के लिए तैयार है।
