Threat: लड़की को मेरे साथ भेज दो वरना जान से मार दूंगा’…दोस्तों संग घर आकर मनचले ने दी धमकी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Threat: लड़की को मेरे साथ भेज दो वरना जान से मार दूंगा’…दोस्तों संग घर आकर मनचले ने दी धमकी

Threat: यूपी के शाहजहांपुर में मनचलों द्वारा एक लड़की को परेशान करने का मामला

सामने आया है। मनचलों से परेशान होकर लड़की ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है,

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके बाद भी मनचले उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

आए दिन मनचले लड़की और उसके घर वालों को जान से मारने और लड़की को उठा ले जाने की

धमकी दे रहे हैं। लड़की की दादी ने मनचलों के खिलाफ पोती का पीछा करना,

उसके घर पर जाकर गाली-गलौज कर मारपीट करना, परिवार वालो पर जानलेवा हमला

करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर

गंभीर धाराओं में एक युवक और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

क्षेत्र के एक गांव के दलित बुजुर्ग ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी पोती एक साल पहले

शहर के स्कूल में हाईस्कूल की पढ़ाई करती थी। उसी समय कच्चा कटरा मोड़ निवासी चंपू शर्मा

उसकी पोती को परेशान कर उसका पीछा किया करता था।

जिस कारण पोती ने स्कूल जाना बंद कर पढ़ाई करना छोड़ दी थी।

चंपू रंजिश मानने लगा था। दस जनवरी को उसने घर

पर आकर जाती सूचक गालियां दीं। ईंट पत्थर फेंके।

उसके बाद 17 जून की दोपहर में वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से घर पर आया।

मारने की धमकी देते हुए बोला लडकी को मेरे साथ भेज दो वरना सबको जान से मार दूंगा।

विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया।

जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह भाग गया। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी

जांच पड़ताल तेज की। आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...