lovers:चलती कार में प्रेमिका से रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी, दो दिन तक बनाया बंधक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lovers:चलती कार में प्रेमिका से रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी, दो दिन तक बनाया बंधक

lovers: बहन के ससुराल में रह रही युवती को उसके पड़ोसी ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और

फिर मौका पाकर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो

- Advertisement -
- Advertisement -

बना ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने दोस्त की मदद से पीड़िता को दो दिन तक किसी

अनजान जगह पर बंधक बनाए रखा। धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह

उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इस मामले में शिकायत के बाद

भी पुलिस पीड़िता को टरकाती रही। आखिरकार कोर्ट के

आदेश पर नौगावां सादात थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

नौगावां सादात थाना इलाके के एक किसान की बेटी संभल के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में

ब्याही है। कुछ समय पहले ही उसकी छोटी बेटी अपनी बहन के ससुराल कुछ दिन रहने के लिए

गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाले रिंकू का घर में आना-जाना था।

उसने किसी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। पहले उसने पड़ोसी के नाते बातचीत शुरू की

लेकिन जल्द ही उसने प्रेम का जाल फेंका और जल्द ही

दोनों काफी करीब आ गए। कुछ दिन बहन के ससुराल में रहने के बाद युवती अपने घर आ गई।

उधर, छह अप्रैल को रिंकू अपने दोस्त के साथ कार से उसके गांव पहुंच गया

और रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बहाने उसे साथ चलने को राजी कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि रिंकू ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

इतना ही नहीं उसे दो दिन तक किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया।

आरोपी उसे आठ अप्रैल को गांव के पास छोड़कर भाग गया।

इस दौरान बार-बार धमकी देता रहा कि अगर उसने मुंह खोला तो वह

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों

को आपबीती सुनाई। वह परिजनों के साथ शिकायत लेकर थाने भी गई लेकिन पुलिस ने कोई

कार्रवाई नहीं की। हार कर पीड़िता ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत अदालत की शरण ली।

अब अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Tourism: जंगल, जन और पर्यटन को जोड़ेंगे लोहाँजुंग के प्रशिक्षित नेचुरलिस्ट

Tourism: जंगल, जन और पर्यटन को जोड़ेंगे लोहाँजुंग के...

Elsectricity: बिजली बिल पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार, उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

Elsectricity: बिजली बिल पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार, उपभोक्ताओं की...